समाचार

चंद्रप्रभु पल्लीवाल जैन मंदिर में आयोजन : महामंडल विधान की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम


श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान की पूर्व संध्या पर मेहंदी, हल्दी एवं संगीत का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान चन्द्रप्रभु को निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। लोहिया बाजार स्थित श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान की पूर्व संध्या पर मेहंदी, हल्दी एवं संगीत का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान चन्द्रप्रभु को निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। पल्लीवाल जैन मंदिर के मंत्री अमर जैन (खनेता बाले) ने बताया कि परम् पूज्य गणिनी आर्यिका श्री लक्ष्मीभूषण एवं श्री स्वस्तिभूषण माताजी के पावन सान्निध्य में पल्लीवाल जैन मंदिर में भगवान चन्द्रप्रभु मोक्ष कल्याणक के पावन पर्व पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर के उपाध्यक्ष अभिषेक जैन टीटू (आलोक प्रेस) ने प्रथम लाडू अर्पित किया। इस अवसर पर माताजी ने मंगल प्रवचन देकर सभी को शुभाशीष प्रदान किया।

महिला मंडल के कार्यक्रम

मेहंदी- हल्दी कार्यक्रम की संयोजिका मुन्नी साहुला ने बताया कि श्री सिद्धचक्र विधान के प्रारंभ से पूर्व सभी पात्रों को मेहंदी एवं हल्दी लगाई गई। सर्वप्रथम सौधर्म इंद्र अनिल-सुलोचना जैन, कुबेर हेमंत-ऊषा किरण जैन, यज्ञनायक टीकाराम-शीलदेवी जैन, श्रीपाल मैना सुंदरी नवीन-जुली जैन को मेहंदी एवं हल्दी लगाई गई। इसके वाद अन्य सभी इंद्र-इंद्राणियों को मेहंदी लगाई गई। शालू दीदी एवं प्रियंका दीदी द्वारा मेहंदी एवं हल्दी की रस्म के महत्व के संदर्भ में सभी को समझाया गया। महिला मंडल ने भक्ति नृत्य एवं भजन गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन करुणा जैन एवं शशि जैन ने किया।

दर्शन यात्रा
इससे पूर्व प्रातः मुरैना जैन मंदिर से दर्शन यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों के साथ गणिनी आर्यिका लक्ष्मीभूषण एवं स्वस्तिभूषण माताजी दर्शन यात्रा में निकलीं। उनके साथ सैकड़ों पुरुष, महिलाएं चल रहे थे। माताजी ने मुरैना स्थित सभी जैन मंदिरों के दर्शन किए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page