पाचसा के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री अनुकरण सागरजी महाराज के सानिध्य में रविवार को दोपहर 1 बजे उपनयन संस्कार शिविर हुआ। भिंड से पढ़िए, यह खबर…
भिंड। नगर में पाचसा के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री अनुकरण सागरजी महाराज के सानिध्य में रविवार को दोपहर 1 बजे उपनयन संस्कार शिविर हुआ। इसमें 5 साल से लेकर 80 साल की महिला-पुरुषों का संस्कार किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। मुनि श्री के सानिध्य में भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक 16 जनवरी शुक्रवार को भिंड नगर में पाचसा स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर मनाया जाएगा। जैन समाज प्रवक्ता सोनल जैन ने बताया कि 17 जनवरी के बाद मुनि श्री अनुकरण सागर जी महाराज का सिद्धक्षेत्र सोनागिरी के लिए होगा मंगल विहार होगा।













Add Comment