समाचार

उपाध्याय उर्जयन्त सागर महाराज का 31 वां वर्षायोग प्रतापनगर जयपुर में श्री महावीरजी में चातुर्मास घोषणा समारोह में उपाध्याय श्री ने दी स्वीकृति


वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री 108 विमल सागर जी मुनिराज के अंतिम दीक्षित शिष्य पूज्य उपाध्याय श्री 108 ऊर्जयंत सागर जी महाराज का 31 वां वर्षायोग 2024 गुलाबी नगरी के दक्षिण संभाग के प्रथम द्वार श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 8 प्रताप नगर, जयपुर में होने जा रहा है। पढि़ए विशेष रिपोर्ट ……


जयपुर। वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री 108 विमल सागर जी मुनिराज के अंतिम दीक्षित शिष्य पूज्य उपाध्याय श्री 108 ऊर्जयंत सागर जी महाराज का 31 वां वर्षायोग 2024 गुलाबी नगरी के दक्षिण संभाग के प्रथम द्वार श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 8 प्रताप नगर जयपुर में होने जा रहा है। रविवार को दोपहर दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी में चातुर्मास उद्घोषणा समारोह में पूज्य उपाध्याय श्री ने प्रताप नगर जैन समाज को चातुर्मास हेतु स्वीकृति प्रदान की।

इस मौके पर दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल, मंत्री सुभाष जौहरी, मुनिभक्त सुखानंद काला, रूपेन्द्र छाबड़ा, बाबूलाल जैन महुआ, दौलत फागीवाला, प्रताप नगर सेक्टर 8 जैन समाज के अध्यक्ष कमलेश जैन, मंत्री महेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन जीतू, महेश सेठी, धर्मचंद पराणा, पूरण जैन, बाबूलाल जैन आदि कई समाजसेवी मौजूद रहे।मंच संचालन पण्डित मुकेश जैन शास्त्री ने किया ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page