समाचार

बगदा जैन मंदिर पहुंचे उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी : सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से उनकी भावपूर्ण अगवानी की गई 


जनपद के शमशाबाद रोड स्थित बरौली अहीर क्षेत्र में धर्म, श्रद्धा और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला। जब उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने ससंघ नवनिर्मित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर बगदा में गुरुवार को भव्य मंगल प्रवेश किया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। जनपद के शमशाबाद रोड स्थित बरौली अहीर क्षेत्र में धर्म, श्रद्धा और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला। जब उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने ससंघ नवनिर्मित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर बगदा में गुरुवार को भव्य मंगल प्रवेश किया। सुबह उपाध्याय श्री ससंघ शमशाबाद से मंगल विहार करते हुए बगदा पधारे। जहां सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से उनका भावपूर्ण एवं श्रद्धामय स्वागत किया गया। मंगल प्रवेश के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। समाजजनों ने पुष्पवर्षा, मंगल वादन और जयघोष के साथ गुरु ससंघ का अभिनंदन किया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धर्म लाभ अर्जित किया।

समाजजनों ने आशीर्वाद प्राप्त किया 

कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने उपाध्याय श्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। सकल दिगंबर जैन समाज बगदा ने कहा कि गुरु ससंघ का यह मंगल आगमन क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक उन्नति और धार्मिक चेतना का संदेश लेकर आया है। आयोजन से पूरे क्षेत्र में धर्ममय वातावरण व्याप्त रहा। इस मौके पर बगदा का सकल जैन समाज मौजूद रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page