खंडवा नगर में पिछले 4 माह से निरंतर धर्म प्रभावना कर रहे आचार्य श्री विराग सागर जी के शिष्य उपाध्याय श्री विश्रुत सागर जी महामुनिराज ससंघ का मंगल नगर प्रवेश हुआ। सनावद से पढ़िए, यह खबर…
सनावद। खंडवा नगर में पिछले 4 माह से निरंतर धर्म प्रभावना कर रहे आचार्य श्री विराग सागर जी के शिष्य उपाध्याय श्री विश्रुत सागर जी महामुनिराज ससंघ का मंगल नगर प्रवेश हुआ। समाज प्रवक्ता सन्मति जैन ने बताया की विराग सागर जी के शिष्य उपाध्याय उपाध्याय श्री विश्रुत सागर जी महामुनिराज ससंघ का मंगल प्रवेश खंडवा की ओर से हुआ।
जहां नगर में चातुर्मासरत मुनि श्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज ने नगर की सीमा पर सभी समाजजनों के साथ मंगल अगवानी की। जहां से मुनिराज ने नगर के मंदिरों के दर्शन कर से संत भवन में आचार्य भक्ति सामयिक पाठ के धर्म चर्चा की। जैसा की ज्ञात है कि उपाध्याय मुनि श्री विश्रुत सागर जी महामुनिराज ससंघ खंडवा से सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट की वंदना हेतु विहारत हैं।













Add Comment