समाचार

नारी के उत्थान पर बोले उपाध्याय श्री विहसंतसागर महाराज : नारी का उत्थान तो भगवान ऋषभदेव के समय से चला आ रहा है


आरोग्यमय वर्षायोग समिति द्वारा आचार्य विराग सागर मुनिराज का चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन करके बड़े ही भक्ति भाव से मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंतसागर महाराज की सभी भक्तों ने अष्ट द्रव्य से पूजा अर्चना की। पढ़िए एक रिपोर्ट…


डबरा। आरोग्यमय वर्षायोग समिति द्वारा आचार्य विराग सागर मुनिराज का चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन करके बड़े ही भक्ति भाव से मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंतसागर महाराज की सभी भक्तों ने अष्ट द्रव्य से पूजा अर्चना की। उसके पश्चात गुरुदेव ने भक्तामर की कक्षा में तेहरवें काव्य में कहा कि कहां आपका मुख, जो देवों-मानवों के नेत्र हरण-करने वाला, तीनों लोक की उपमाओं को निष्प्रभ करने वाला और कहां वह कलंकी चंद्रमा जो दिन में ढाक पुष्प के पत्ते जैसा निष्प्रभ हो जाता है। दोपहर 12 बजे से राष्ट्रहित में नारी का योगदान का कार्यक्रम किया गया। चित्र अनावरण मुख्य अतिथि समीक्षा गुप्ता द्वारा किया गया दीप प्रज्वलन आरोग्यमय वर्षा योग महिला समिति द्वारा किया गया गुरुदेव के पाद प्रक्षालन वीरेंद्र राजू नरेश चौधरी परिवार द्वारा किया गया शास्त्र भेंट जैन मंदिर नगरा कार्यकारी अध्यक्ष समाज सेविका श्रीमती प्रमिला जैन झांसी,पुलक जागृति महिला मंच, द्वारा किया गया

नारी का योगदान सर्वोपरि

राष्ट्रहित में नारी का योगदान में मुनिवर ने कहा कि नारी के बिना घर का कोई भी कार्य नही हो सकता, नारी का उत्थान आज के समय से नहीं है नारी का उत्थान तो भगवान ऋषभदेव के समय से चला आ रहा है जिन्होंने अपनी दोनो पुत्री ब्रह्मी – सुंदरी को जन्म देकर नारी का महत्व बताया इसी के बीच भगवान महावीर स्वामी ने भी नारी का उत्थान अपने आहार की विधि चेलना के हाथों से लिया।। हमारे जैन धर्म में अनेकों सतियां हुई है जिनमें से सती, सीता, अंजना आदि जिन्होंने अपने जीवन में अनेकों उत्कृष्ट कार्य किए वास्तविक में नारियों से ही हमारे चौबीसों तीर्थंकर पैदा हुए हैं।। नारी का योगदान सर्वोपरि माना गया है।।

सांस्कृतिक कार्यक्रम आदिनाथ महिला मंडल, चंद्रप्रभु जैसवाल महिला मंडल, भक्तांबर महिला मंडल, राष्ट्रीय एकता मंच महिला मंडल, बालिका मंडल, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप महिला, द्वारा शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। भिंड ग्वालियर मुरैना इटावा झांसी नरवार मगरोनी से हजारों की तादाद में महिलाएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी का स्वागत सम्मान मोमेंटो चंदन से आरोग्यमय वर्षा योग समिति द्वारा किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page