उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ ने 10 फरवरी की प्रातः 7 बजे बैंड-बाजों एवं भक्तिमय जयघोष के साथ श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर-7 बोदला से मंगल विहार कर श्री संभवनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मोती कटरा में भव्य मंगल प्रवेश किया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ ने 10 फरवरी की प्रातः 7 बजे बैंड-बाजों एवं भक्तिमय जयघोष के साथ श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर-7 बोदला से मंगल विहार कर श्री संभवनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मोती कटरा में भव्य मंगल प्रवेश किया। इस अवसर पर मोती कटरा जैन समाज द्वारा उपाध्याय संघ का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मंगल प्रवेश के बाद उपाध्यायश्री ने मंदिर में विराजमान अतिशयकारी प्रतिमाओं के दर्शन कर धर्मसभा को आशीर्वचन प्रदान किए।
प्रथम गोद भराई एवं सम्मान समारोह हुआ
इस पावन अवसर पर श्री सर्वोतोभद्र जिनालय में आगामी अप्रैल माह में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत पारसदास जैन एवं स्नेहलता जैन को प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसी उपलक्ष्य में उनकी प्रथम गोद भराई एवं सम्मान समारोह उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित समाजजनों ने मेवा,किशमिश,फल एवं अखरोट से तीर्थंकर माता की गोद भराई की तथा तीर्थंकर पिता का तिलक,माला एवं दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। पूरा वातावरण श्रद्धा,भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।
यह समाजजन रहे मौजूद
इस अवसर पर श्री संभावनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष राकेश जैन पर्देवाले,अनिल जैन कागज,अनंत जैन,मनोज जैन, अनंत कुमार जैन,संजय जैन,पवन जैन,रविन्द्र जैन संजीव जैन,अमित जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा के पदाधिकारी एवं मोती कटरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment