उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ ने शुक्रवार को ओल्ड ईदगाह स्थित जैन मंदिर से प्रातःकालीन मंगल विहारकर श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, कलाकुंज मारुति स्टेट में मंगल प्रवेश किया। ठंडे मौसम के बावजूद उपाध्याय श्री ने शांतभाव से मंगल विहार किया। जिसे देखने के लिए श्रद्धालु मार्ग में उमड़ पड़े। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ ने शुक्रवार को ओल्ड ईदगाह स्थित जैन मंदिर से प्रातःकालीन मंगल विहारकर श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, कलाकुंज मारुति स्टेट में मंगल प्रवेश किया। ठंडे मौसम के बावजूद उपाध्याय श्री ने शांतभाव से मंगल विहार किया। जिसे देखने के लिए श्रद्धालु मार्ग में उमड़ पड़े। कलाकुंज पहुंचने पर जैन समाज द्वारा उपाध्याय श्री ससंघ का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। मंगल प्रवेश के उपरांत गुरुदेव के पावन सानिध्य में मंदिर समिति के तत्वावधान में श्री भक्तामर महामंडल विधान का विधिवत किया गया। विधान के दौरान मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्वलन एवं अर्घ्य समर्पण के माध्यम से भगवान आदिनाथ की भावपूर्ण आराधना की गई।इस अवसर पर उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ने भगवान महावीर के दर्शन कर भक्तों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। अपने प्रवचन में उपाध्याय श्री ने संयम, साधना एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से मन की शुद्धि होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कलाकुंज जैन समाज ने उपाध्यायश्री के समक्ष श्रीफल भेंट कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह समाजजन उपस्थित रहे
सायंकाल उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ ने कलाकुंज से अवधपुरी जैन मंदिर के लिए मंगल विहार किया। जहां भक्तों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर रविंद्र जैन, आदित्य भगत,मुकेश भगत,मनोज जैन,अजय जैन,अजय मास्टर,विनय जैन,पंडित अंकित जैन,दीपचंद जैन, दीपक जैन,संयम जैन,प्रमोद जैन शुभम जैन,रश्मि जैन सहित समस्त मंदिर समिति के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment