जैन समाज के लिए आस्था, साधना और स्वाध्याय से परिपूर्ण क्षण उस समय साकार हो उठे, जब उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ ने शुक्रवार को प्रातः 8 बजे बैंडबाजों के साथ श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, राजा की मंडी से पद विहार करते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जयपुर हाउस टीचर्स कॉलोनी में भव्य मंगल प्रवेश किया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। जैन समाज के लिए आस्था, साधना और स्वाध्याय से परिपूर्ण क्षण उस समय साकार हो उठे, जब उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ ने शुक्रवार को प्रातः 8 बजे बैंडबाजों के साथ श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, राजा की मंडी से पद विहार करते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जयपुर हाउस टीचर्स कॉलोनी में भव्य मंगल प्रवेश किया। जहां जयपुर हाउस जैन समाज ने 51 थालियों के साथ उपाध्याय संघ का ऐतिहासिक और भावपूर्ण स्वागत किया। वातावरण जय जिनेंद्र के उद्घोष, मंगल वाद्य और भक्ति भाव से गूंज उठा। मंगल प्रवेश के बाद उपाध्यायश्री ने मंदिर में विराजमान भगवान शांतिनाथ सहित सभी प्रतिमाओं के दर्शन किए और उपस्थित श्रद्धालुओं को अपनी मंगल देशना से आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। उपाध्यायश्री की मंगल वाणी में संयम,साधना और स्वाध्याय का संदेश सुनकर भक्तगण भाव विभोर हो उठे।
मोक्ष कल्याणक पर मुनिसुव्रतनाथ विधान होगा
इस अवसर पर समग्र जयपुर हाउस जैन समाज ने उपाध्याय श्री के समक्ष श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। उपाध्यायश्री के मंगल सान्निध्य में 14 फरवरी को भगवान मुनिसुव्रतनाथ के मोक्ष कल्याणक के पावन उपलक्ष्य में प्रातः 8 बजे से मुनिसुव्रतनाथ विधान का आयोजन होगा। वहीं सायं काल में बल्केश्वर मंदिर में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में पात्र बने माता-पिता का सम्मान एवं गोद भराई का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष राकेश जैन पर्देवाले, दीपक जैन, अजय जैन, नीरज जैन जिनवाणी, अजय बैनाड़ा, राजीव जैन, राहुल जैन, बॉबी जैन, अखिल जैन, अमित जैन, विकास जैन, प्रियंक जैन, संजीव जैन, मजीत जैन, अजित जैन सहित जयपुर हाउस जैन समाज के सभी श्रद्धालु उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन गुरु-ाक्ति, संयम और स्वाध्याय की भावना से ओत-प्रोत रहा।













Add Comment