समाचार

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता मार्च 26 से होगी आरंभ : नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त दिव्याकुमारी जैन को किया आमंत्रित 


लौहपुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर आयोजित एकता मार्च (पदयात्रा) में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ओर से नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त दिव्याकुमारी जैन को भी आमंत्रित किया गया। कोटा से पढ़िए, यह खबर…


कोटा। लौहपुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर आयोजित एकता मार्च (पदयात्रा) में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ओर से नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त दिव्याकुमारी जैन को भी आमंत्रित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना का अभियान चला रही पर्यावरण मित्र, नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त दिव्या कुमारी जैन (पुत्री संजयकुमार जैन) को लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता मार्च 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक करमसाद (सरदार पटेल के पैतृक निवास) से केवड़िया स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक होने वाली राष्ट्रीय पदयात्रा के लिए सचिव, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा आमंत्रित किया गया है।

युवाओं के नेतृत्व वाला यह राष्ट्र व्यापी आंदोलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के साथ निकटता से जोड़़ते हुए सरदार पटेल के एकता चरित्र और आत्मनिर्भरता के शाश्वत आदर्शाें का जश्न मनाते हुए उन्हें कायम रखने का प्रयास करना है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page