विश्व नवकार दिवस पर सकल जैन समाज ने उत्साह के साथ महामंत्र के जाप में हिस्सा लिया। जो लोग असशक्तता की वजह से भाग नहीं ले पा रहे थे, उन्हें जूम चैनल के माध्यम से जोड़ा गया। लोगों को घर बैठे महामंत्र का लाभ मिला। इंदौर से पढ़िए यह खबर…
इंदौर। विश्व नवकार दिवस पूरे विश्व में बडे उत्साह के साथ मनाया गया। लाखों लोगों ने अपना सहभाग दिखाया। देश के हजारों शहरों में इसका आयोजन हुआ। लगभग हर जैन इसमें सम्मिलित भी हुआ, लेकिन अनेक जैन भाई ऐसे थे जो किसी कारणवश, शारीरिक अस्वस्थता के चलते या प्रवास के वजह से इस महाआयोजन में सम्मलित नहीं हो पा रहे थे। उन्हंे भी इस श्रृंखला से जोड़ना चाहिए। इसी भावना से आचार्य श्री देवनंदी जी के मार्गदर्शन में श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा ने अनोखा आयोजन किया। जूम चैनल के माध्यम से पूरे देश के ऐसे 1 हजार से भी ज्यादा लोगों को जोडा गया। जो घर बैठे नवकार महामंत्र जाप कर सके।
इसमें स्वयं आचार्य श्री देवनंदी जी संघस्थ साधू, आचार्य नवीननंदीजी सहित अनेक साधुओं ने शामिल होकर अपने मुखारविंद से णमोकार महामंत्र जाप किए। साथ ही हर व्यक्ति को एक-एक करके झूम पर महामंत्र बोलने का मौका भी दिया गया। उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो गए थे। उन्हें घर बैठे यह अलभ्य़ लाभ मिला। इसलिए सभी ने इस आयोजन की प्रशंसा की।













Add Comment