मुरैना (मनोज नायक)। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने समाजसेवी मनोज जैन के निज निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। ज्ञातव्य हो कि समाजसेवी मनोज जैन (नेकी की दीवार) की माताजी भगवानदेवी जैन का निधन 29 मार्च को हो गया था। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर (सांसद मुरैना) ने समाजसेवी मनोज जैन के निज निवास जीवाजी गंज में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
तोमर ने पूज्य माताजी श्रीमती भगवानदेवी जैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। तोमर ने मनोज जैन सहित परिजनों से मुलाकात कर इस दुखद घड़ी में परिजनों को ढांढस बधाया। इस अवसर पर मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, अम्बाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन, गजेंद्र सिंह परमार आदि मौजूद थे।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
+1













Add Comment