समाचार

निवार के प्राचीन जैन मंदिर में विराजित हुई दो जिनेंद्र प्रतिमाः श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में हुईं मूर्तियां प्रतिष्ठित


निवार गांव के प्राचीन श्रीचंदा प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ एवं पार्श्वनाथ की मूर्तियां विराजित की गईं। मुनिश्री शिवानंद जी और मुनिश्री प्रशवानंद जी महाराज के सानिध्य में यह आयोजन हुआ। श्री मज्जिनेंद्र पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव तथा विश्व शांति महायज्ञ में यह आयोजन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे। पढ़िए बकस्वाहा से राजेश रागी और रत्नेश जैन की यह खबर…


बकस्वाहा। तहसील अंतर्गत आने वाले निवार गांव के प्राचीन श्री चंदाप्रभू दिगंबर जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ एवं पार्श्वनाथ की दो नई मूर्ति विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ विराजित की गई हैं। रुपेश जैन ने बताया कि निकटवर्ती नगर शाहगढ़ में युगल मुनि श्री शिवानंद जी और मुनिश्री प्रशवानंद जी महाराज के मंगल सानिध्य में श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में प्रतिष्ठित की गई।

इन परिवारों ने लिया मूर्ति विराजित करने का सौभाग्य

भगवान शांतिनाथ की मूर्ति त्रिलोकचंद्र जैन परिवार (निवार वाले) एवं भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति सुरेंद्रकुमार जैन परिवार (निवार वाले) को विराजमान कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। निवार के जिनालय परिसर में पार्श्वनाथ विधान, श्रीजी का जिनाभिषेक सहित विविध कार्यक्रम के साथ दोनों मूर्तियां विराजित की गई।

अनुष्ठान में इनका मिला सहयोग

इस अनुष्ठान में पं.अशोक कुमार जैन बम्होरी, पं. वीरचंद जैन नरवां, पं. संतोष कुमार जैन कारीटोरन का सहयोग प्राप्त हुआ। इस बीच स्थानीय समाज के अलावा क्षेत्रीय समाज के महानुभाव मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page