नगर में आचार्य उमेशमुनि जी के आशीष से धर्मदास गण नायक प्रवर्तक जिनेंद्र मुनिजी आदि ठाना 21 और महासती मधुबाला जी, संयम प्रभाजी, पुण्यशीला जी आदि ठाणा 26 के सानिध्य में भगवती दीक्षा महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें गौरव जाट एवं अदिति वोरा की जैन भगवती दीक्षा विधि संपन्न हुई। नव दीक्षित गौरव जाट का नाम गौरव मुनि एवं नव दीक्षित अदिति वोरा का नाम आदिशाजी मसा रखा गया। बदनावर से पढ़िए, विष्णु बाथम की यह खबर…
बदनावर। नगर में आचार्य उमेशमुनि जी के आशीष से धर्मदास गण नायक प्रवर्तक जिनेंद्र मुनिजी आदि ठाना 21 और महासती मधुबाला जी, संयम प्रभाजी, पुण्यशीला जी आदि ठाणा 26 के सानिध्य में भगवती दीक्षा महोत्सव आयोजित किया गया। जिनेंद्रमुनिजी के मुखारबिंद से धर्मदासगण में 45 वीं दीक्षा हुई।
इसमें गौरव जाट एवं अदिति वोरा की जैन भगवती दीक्षा विधि संपन्न हुई। नव दीक्षित गौरव जाट का नाम गौरव मुनि एवं नव दीक्षित अदिति वोरा का नाम आदिशाजी मसा रखा गया। गौरव मुनि प्रवर्तकश्री के शिष्य तथा आदिशाजी महासती संयमप्रभाजी की शिष्या के रूप में रहेगी। दोनों के साथ ही यशस्वीजी मसा की बड़ी दीक्षा 11 जून को मुलथान गांव में होगी।













Add Comment