नगर में दिगंबर जैन पाठशाला दिगंबर जैन समाज की ओर से 1955से अनवरत जारी है। यहां वसंतोत्सव पारंपरिक श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के नेतृत्व में बच्चों को माघ मास के दशलक्षण पर्व तथा उत्तम क्षमा दश धर्मों की जानकारी दी गई। डडूका से पढ़िए, यह खबर…
डडूका। नगर में दिगंबर जैन पाठशाला दिगंबर जैन समाज की ओर से 1955से अनवरत जारी है। यहां वसंतोत्सव पारंपरिक श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के नेतृत्व में बच्चों को माघ मास के दशलक्षण पर्व तथा उत्तम क्षमा दश धर्मों की जानकारी दी गई। आचार्य श्री कुंदकुंद देव के अवतरण दिवस पर पर बच्चों को विशिष्ट जानकारियां दी गई। इस अवसर पर दो बेटियों हृदया चिराग जैन तथा हित्वी धवल सेठ को श्रीफल के साथ नव प्रवेश दिया गया। बच्चों ने विद्यालय में दो नई बेटियों का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर पाठशाला प्रेरक कोठिया ने अभिभावकों धवल सेठ, रेखा सेठ तथा चेष्टा जैन का स्वागत करते हुए बेटियों के जैन पाठशाला में नव प्रवेश पर शुभकामनाएं दी।













Add Comment