हरिपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में 13 मई से आयोजित हो रहे दो दिवसीय विधान का समापन 14 मई को बड़े ही भक्तिभाव के साथ हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। संस्कार प्रणेता आचार्य श्री सौरभसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में दो दिवसीय श्री मंशापूर्ण महावीर विधान का आयोजन किया गया। हरिपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में 13 मई से आयोजित हो रहे दो दिवसीय विधान का समापन 14 मई को बड़े ही भक्तिभाव के साथ हुआ। विधान के अंतिम दिन का शुभारंभ सौभाग्यशाली शाली भक्तोें ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।

इसके साथ ही मोती कटरा पाठशाला के छोटे-छोटे बच्चों ने मंगलाचरण किया। इसके बाद इन्द्र-इन्द्राणियों ने विधानाचार्य राकेश भैया के निर्देशन में जिनेन्द्र प्रभु के समक्ष मंडल पर अर्घ्य समर्पित करते हुए विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। विधान में मौजूद सभी भक्तों ने जैन भजनों पर भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान भक्तों ने श्री कल्याण मन्दिर स्तुति की पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर धूलियागंज सकल जैन समाज ने आचार्यश्री को मंगल प्रवास के लिए श्रीफल भेंटकर निवेदन किया। इस विधान में संगीत शशि पाटनी के कलाकारों द्वारा दिया गया। मंच का संचालन सत्येन्द्र जैन एवं सुनील जैन ठेकेदार के द्वारा किया गया।

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज का 15 मई को मोती कटरा जैन मंदिर एवं 16 से 17 मई तक गुदड़ी मंसूरी खां जैन मंदिर और 18 मई को कर्मयोगी जैन मंदिर में मंगल प्रवास रहेगा। इस मौके पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के महामंत्री, सुनील ठेकेदार, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, सतीश जैन, अक्षय जैन, विमल मारसंस, सत्येन्द्र जैन, अजित जैन, राहुल जैन, सुबोध पाटनी, संकेत जैन, अंकुश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, ऊषा मारसंस, जयंती जैन एवं समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment