समाधिस्थ आचार्य श्री मेरूभूषण जी महाराज के आशीर्वाद से भव्य मंदिर जीर्णोद्धार हेतु निष्ठापन एवं अस्थाई विधि का आयोजन किया गया। यह आयोजन 10 जुलाई से आगरा के शाहगंज स्थित ज्योति नगर के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित हुए दो दिवसीय महोत्सव का समापन 11 जुलाई को विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ। पढ़िए विमल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। समाधिस्थ आचार्य श्री मेरूभूषण जी महाराज के आशीर्वाद से भव्य मंदिर जीर्णोद्धार हेतु निष्ठापन एवं अस्थाई विधि का आयोजन किया गया। यह आयोजन 10 जुलाई से आगरा के शाहगंज स्थित ज्योति नगर के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित हुए दो दिवसीय महोत्सव का समापन 11 जुलाई को विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन का शुभारंभ विधानचार्य पंडित विनोद जैन शास्त्री एवं सनंत कुमार जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा एवं नित्यमह पूजन के साथ किया। इसके पश्चात सभी इंद्र-इंद्राणियों ने हवन में आहुति देते हुए विश्व शांति महायज्ञ की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण देखने को मिला। इसके बाद विधानचार्य विनोद जैन शास्त्री एवं सह विधानचार्य सनंतकुमार जैन शास्त्री के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सौभाग्य शाली परिवारों द्वारा सभी प्रतिमाओं को अस्थाई विधि पर पूरे समोशरण के साथ विधि विधान के साथ विराजमान किया गया|
महोत्सव के समापन पर मंदिर कमेटी ने बाहर से आए सभी अतिथियों का माल दुपट्टा एवं तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया|इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष प्रहलाद जैन,महामंत्री जितेंद्र जैन,हरिओम जैन,विमल जैन,दिनेश जैन अशोक जैन, सुशील जैन, मनीष जैन, निखिलेश जैन,रवि जैन,पवन जैन,डीके जैन, सुनील जैन ठेकेदार,राकेश जैन पर्देवाले,राहुल जैन,विजय जैन निमोरब,अशोक जैन,पवन जैन,अनिल जैन,राजेंद्र जैन,अजीत जैन,सुरेंद्र जैन किशनचंद जैन,बाबूलाल जैन,राकेश जैन,समस्त ज्योति नगर अर्जुन नगर वर्धमान नगर,इंद्रा कॉलोनी की जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे|













Add Comment