समाचार

दो दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह 5 एवं 6 को: महावीर इंटरनेशनल बिड़ला ऑडिटोरियम में करेगा आयोजन 


महावीर इंटरनेशनल अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर दो दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह 5 एवं 6 जुलाई को बिड़ला ऑडिटोरियम जयपुर में हजारों वीर वीराओं की उपस्थिति में करेगा। आयोजन की मुख्य कन्वीनर डॉ. रश्मि सारस्वत ने बताया कि दो दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह में 6 जुलाई को प्रातः 5.30 बजे सैल्यूट वाकैथान का आगाज़ ध्वजारोहण के साथ होगा। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…


जयपुर। महावीर इंटरनेशनल अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर दो दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह 5 एवं 6 जुलाई को बिड़ला ऑडिटोरियम जयपुर में हजारों वीर वीराओं की उपस्थिति में करेगा। आयोजन की मुख्य कन्वीनर डॉ. रश्मि सारस्वत ने बताया कि दो दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह में 6 जुलाई को प्रातः 5.30बजे सैल्यूट वाकैथान कार्यक्रम का आगाज़ ध्वजारोहण के साथ होगा। बिड़ला ऑडिटोरियम में प्रातः दीप प्रज्वलन के साथ 10.30बजे मुख्य समारोह प्रारंभ होगा।

जो शाम 5 बजे हाइ टी तक चलेगा। कार्यक्रम में दानदाताओं, सहयोगियों का बहुमान किया जाएगा। लक्ष्य 75 के तहत आनेवाले 25वर्षों का विज़न प्रेजेंटेशन होगा। अंतिम आयोजन स्पर्श के तहत निस्वार्थ सेवा भावना का सम्मान आयोजन बड़ी रोचकता के साथ होगा। जिसमे केंद्रों और समर्पित टीम मेंबर्स का बहुमान किया जाएगा। आयोजन 5 जुलाई को भी अपराह्न 3 बजे से बिड़ला ऑडोटोरियम में चलेगा। जहां संस्थापक सदस्य सम्मान के बाद रंगारंग सांस्कृतिक संध्या मुख्य आकर्षण रहेगी।

350 एमआई केंद्रों के हजारों वीर वीरा शिरकत करेंगे

आयोजन अतिथि राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ.सौम्या गुर्जर, महापौर जयपुर नगर निगम, कमल किशोर छाटीवाल, एमडी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड, पदमश्री कनु भाई हंसमुख भाई टेलर, मनोज गुप्ता इंडियन ऑयल राजस्थान हेड, ऋषुभ हिमानी, यूनिसेफ चीफ़ राजस्थान तथा मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सिद्धि जौहरी होंगे। डॉ सारस्वत ने बताया कि दो दिवसीय गोल्डन जुबली आयोजनों में पूरे देश में फैले 350 एमआई केंद्रों के हजारों वीर वीरा और कई विशिष्ट मेहमान ओर सेवा मनीषी शिरकत करेंगे। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन ने इसे महावीर इंटरनेशनल के इतिहास का भव्यतम आयोजन बताया।

जो गुलाबी नगरी जयपुर में एक नया इतिहास बनाने जा रहा है। महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि वागड़ जोन डूंगरपुर बांसवाड़ा से आयोजन मे 64 सदस्यीय दल जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन के नेतृत्व में हिस्सा ले रहा है। उदयपुर रीजन से बड़ा 173 सदस्यीय दल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़ के नेतृत्व में हिस्सा ले रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page