दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड की ओर से दो दिवसीय भक्तिमय यात्रा की गई। यह यात्रा बस से 8 से 10 सितंबर की गई। सर्वप्रथम भिंड से गोलाकोट में बहुत ही भक्ति भावपूर्ण से सभी सदस्यों द्वारा पूजन, शांति धारा एवं आरती की गई। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड की ओर से दो दिवसीय भक्तिमय यात्रा की गई। यह यात्रा बस से 8 से 10 सितंबर की गई। सर्वप्रथम भिंड से गोलाकोट में बहुत ही भक्ति भावपूर्ण से सभी सदस्यों द्वारा पूजन, शांति धारा एवं आरती की गई। इसके बाद चंदेरी में अति प्राचीन जिनालय एवं मनोहरी प्रतिमाओं के दर्शन किए गए। चतुर्थ कालीन प्रतिमाएं इस प्रकार की आकर्षक थी कि किसी का भी मन मोह लें। चंदेरी से दर्शन करने के बाद खंदारगिरी पर्वत पर सभी ने दर्शन किए एवं भक्ति भावपूर्ण तरीके से सभी सदस्यों ने संध्या कालीन आरती की। खंदारगिरी से प्रस्थान कर सभी थोबन जी पहुंचे। थोबन जी में रात्रि विश्राम करने के बाद 10 सितंबर को प्रातः क्षेत्र पर स्थित अति प्राचीन 26 जिनालयों की वंदना सामूहिक रूप से भक्ति भाव पूर्ण तरीके से गाते-बजाते हुए की गई। मुख्य मंदिर पर सभी ने पूजन एवं शांतिधारा की।
सभी जिनालयों में अति प्राचीन प्रतिमा बहुत ही मनोहरी थी। उनकी सौम्य मुद्रा देखते ही बन रही थी। शाम को शिवपुरी में सभी ने झरने का आनंद लिया। यात्रा के दौरान बस में भजन, संगीत, गीत आदि निरंतर चलते रहे। जिसमें में सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता प्रदान कर भरपूर आनंद लिया। यात्रा में अशोक जया, शैलेंद्र पूनम, अंशुल आयशा, रविंद्र सुधा, अतुल ज्योति, विकल्प नीलम, संजय संगीता, विकास प्रीति, डॉ. जितेंद्र ज्योति, विकास शैली, राजेंद्र, शुद्धतम प्रकाश उर्वशी, अजित भावना, मुकेश किरण सहित सभी बच्चों ने भी यात्रा में अपनी सहभागिता की और भरपूर आनंद लिया।













Add Comment