समाधिस्थ आचार्य श्री मेरूभूषण जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से दो दिवसीय भव्य मंदिर जीर्णोद्धार हेतु निष्ठापन एवं अस्थाई विधि पर श्रीजी विराजमान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन शुरू हो गया है। जिसकी शुरुआत 10 जुलाई को ज्योति नगर सकल जैन समाज के तत्वावधान में भव्य घटयात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। समाधिस्थ आचार्य श्री मेरूभूषण जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से दो दिवसीय भव्य मंदिर जीर्णोद्धार हेतु निष्ठापन एवं अस्थाई विधि पर श्रीजी विराजमान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन शुरू हो गया है। जिसकी शुरुआत 10 जुलाई को ज्योति नगर सकल जैन समाज के तत्वावधान में भव्य घटयात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। जिसमें सौभाग्यशाली महिलाएं केसरिया साड़ियों में मांगलिक द्रव्य से भरे मंगल कलश लेकर घटयात्रा में चल रही थीं।
रास्ते में घटयात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। घटयात्रा ज्योति नगर जैन मंदिर जी से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर ज्योति नगर पहुंची। घटयात्रा के मंदिर पहुंचने पर सौभाग्यशाली भक्तों ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद प्रतिष्ठाचार्य सनतकुमार एवं विनोद जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा देवाज्ञा जाप अनुष्ठान वेदी शुद्धि की क्रियाएं संपन्न की।
इसके बाद इंद्र-इंद्रणियों ने प्रतिष्ठाचार्य पंडित सनतकुमार एवं विनोद जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष माडलें पर अर्घ्य अर्पित कर श्री शांतिनाथ विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। इस दौरान ज्योति नगर जैन समाज का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि वेदी निष्ठापन महोत्सव के अंतिम दिन 11 जुलाई को प्रात: 7:00 बजे से श्रीजी का अभिषेक शान्तिधारा प्रातः 8.30 बजे से अस्थाई वेदी पर श्रीजी समोशरण सहित विराजमान एवं मंदिर जी की वेदी का निष्ठापन एवं विश्व शांति महायज्ञ के साथ संपन्न किया जाएगा।
इस अवसर पर पहलाद कुमार जैन, हरिओम जैन, जितेंद्र कुमार जैन, विमल जैन, राजेंद्र जैन, अनिल जैन, निखलेस जैन, सुनील जैन ठेकेदार, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, कमाल गोघा, निर्मल जैन मोठया, अशोक जैन, ऋषि जैन, अजित जैन, मनीष जैन, देवेंद्र जैन सहित समस्त, ज्योति नगर अर्जुन नगर,वर्धमान नगर,इंद्रा कॉलोनी सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment