आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से गुरु मां गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी के सानिध्य एवं निर्देशन में इस वर्ष आचार्य ज्ञानसागर अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह 15-16 नवंबर को श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र रानिला जी ‘आदिनाथपुरम‘ (जिला चरखी दादरी) हरियाणा में होने जा रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। आदिनाथपुरम रानिला से पढ़िए, यह खबर…
आदिनाथपुरम रानिला। आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से गुरु मां गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी के सानिध्य एवं निर्देशन में इस वर्ष आचार्य ज्ञानसागर अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह 15-16 नवंबर को श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र रानिला जी ‘आदिनाथपुरम‘ (जिला चरखी दादरी) हरियाणा में होने जा रहा है। अखिल भारतीय ज्ञानार्ष भक्त परिवार के अध्यक्ष सुनील जैन मोना जनरेटर दिल्ली एवं मुख्य संयोजक लोकेश जैन किरण विहार दिल्ली ने बताया कि इस अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस वृहद आयोजन में संपूर्ण देश से छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक शामिल होंगे।
दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां अखिल भारतीय ज्ञानार्ष भक्त परिवार की ओर से उल्लास और उमंग के साथ की जा रही है। यहां बच्चों को जैन धर्म के क्रियाकलापों से परिचित कराते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की जाती है एवं करियर संबंधित समस्याओं के लिए जाने-माने काउंसलर रीतेश जैन गाजियाबाद उनकी बाधाओं को दूर करते हैं। जिससे वह धर्म के रास्ते पर चलते हुए अपने देश, समाज और परिवार का नाम रोशन कर सके। गुरु भक्त रूपेश जैन चांदी वाले आगरा ने बताया कि पूज्य गुरुदेव की अंतिम दीक्षित शिष्या गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी के सानिध्य में यह पांचवां एवं प्रारंभ से यह 25 वां सम्मान समारोह है।
जिसे हम रजत वर्ष के रूप में मनाने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए सोनू जैन बरहाना वाले मुरैना, मोहित जैन से संपर्क किया जा सकता है। अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजक अखिल भारतीय ज्ञानार्ष भक्त परिवार और ज्ञानार्ष भक्त सेवा समिति है। श्री दिगंबर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट रानिला (हरियाणा) ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाजजनों के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं के सम्मिलित किए जाने का निवेदन किया है।













Add Comment