समाचार

जैन मुनि श्री काम कुमार नंदी की हत्या का मामला : चातुर्मासिक धर्मसभा में दी श्रद्धांजलि   


आमेर स्थित संकटहरण श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चातुर्मासरत उपाध्याय ऊर्जयंत सागर जी मुनिराज के सानिध्य में आचार्य श्री काम कुमार नंदी को विनयांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूज्य उपाध्याय श्री ने आचार्य श्री काम कुमार नंदी जी महाराज की आत्मा की शांति की कामना के साथ दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई हेतु कर्नाटक सरकार और केंद्र सरकार से आग्रह किया। पढ़िए अनमोल सेठी की रिपोर्ट…


जयपुर। पिछले दिनों कर्नाटक राज्य में दिगंबर जैन आचार्य श्री काम कुमार जी महाराज की कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी थी। उन्हें आमेर स्थित संकटहरण श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चातुर्मासरत उपाध्याय ऊर्जयंत सागर जी मुनिराज के सानिध्य में विनयांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूज्य उपाध्याय श्री ने आचार्य श्री काम कुमार नंदी जी महाराज की आत्मा की शांति की कामना के साथ दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई हेतु कर्नाटक सरकार और केंद्र सरकार से आग्रह किया। उपाध्याय श्री ने कहा कि जैन संतों की सुरक्षा हेतु भारत को एवं सभी राज्य सरकारों को कानून बनाना चाहिए।

इस अवसर पर प्रताप नगर के गुरु भक्तों द्वारा णमोकार मंत्रों का साज-बाज से पाठ किया एवं भजनों के माध्यम से भगवान से आचार्य कामकुमार नंदी जी महाराज की आत्मा शांति की कामना की। चातुर्मास समिति के मुख्य संयोजक रूपेंद्र छाबड़ा अशोक के अनुसार श्रद्धांजलि सभा में समिति के दौलत फागीवाला, समाज श्रेष्ठी सुखानंद काला, जिनेन्द्र गंगवाल जीतू, महेश सेठी, बाबू लाल जैन ईटून्दा, शिखर गोधा सारसोप, पूरण गंगवाल एवं धर्म जागृति महिला मंडल सेक्टर 8 प्रताप नगर सहित शहर की विभिन्न कॉलोनियों से पधारे भक्त उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page