समाचार

विश्ववंदनीय राष्ट्रीय संत को विनयांजलि : जैन समाज ने निकाली रैली  


विश्व वंदनीय प.पु.राष्ट्रीय संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का सलेखना समाधि होने पर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हेतु अनसिंग शहर में जैन समाज की ओर से विनयांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही पद्मप्रभू दिगंबर जैन मंदिर से जैन विद्यालय तक रैली भी निकाली गई। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट ।


अनसिंग । विश्व वंदनीय प.पु.राष्ट्रीय संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का यहां के सभी धर्मनिष्ठ नागरिकों ने रविवार को अभिवादन किया और श्री प.दि जैन विद्यालय में विनयांजलि अर्पित की गई । रविवार दोपहर यहां श्री १००८ पद्मप्रभू दिगंबर जैन मंदिर से श्री.प.दि जैन कर्मचारी समस्त जैन समाज की ओर से जैन विद्यालय तक रैली निकाली गई। इस रैली में जैन समाज के नागरिकों ने भाग लिया और आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जयकारे लगाए बाद में श्री.प.दि जैन विद्यालय में आयोजित विनयांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपचंद वाळली ने की सत्यनारायण सारड़ा, नंदकुमार कान्हेड, रमेश सारड़ा, पूर्व सरपंच जगदीश राजे, डॉ. अशोक अहाले, विट्ठल सातव, नरेश सारडा, गंगाराम कापसे, अशोक मानधणे, नितिन चव्हाण, गणेश बियानी, यश चव्हाण सुनील जऊळकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे उपस्थित मान्यवर अतिथियों द्वारा आचार्यश्री की छवि का पूजन किया गया ।

इस अवसर पर नंदकुमार कान्हेड, डॉ.जगदीश दहात्रे,जगदीश राजे,आदित्यकुमार वाळली ,प्रो.अनिल जैन, स्वाती अगरकर, चंदा पोहरे, लक्ष्मी जैन ने आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के कार्यों के बारे में बताया। बाद में आचार्यश्री की आरती की गई। उपस्थित सभी धर्मों के नागरिकों ने आचार्यश्री की छवि पर पुष्प अर्पित कर विनयांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का सुत्र संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन शरदजी रोकड़े ने किया ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page