दिगम्बर जैन महासमिति चेलना इकाई (महिला) ललितपुर द्वारा पंचमपुर विद्यालय में वृक्षारोपण एवं शिक्षण सामग्री वितरण किया गया। छात्राओं ने रंगोली व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
पंचमपुर (ललितपुर)। दिगम्बर जैन महासमिति चेलना इकाई (महिला) ललितपुर की सदस्याओं ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय पंचमपुर में वृक्षारोपण एवं शिक्षण सामग्री वितरण का आयोजन किया।
समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन गदयाना और मंत्री मनीषा जैन थनवारा के नेतृत्व में “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर पौधारोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और “हर घर तिरंगा” थीम पर बनाई रंगोली ने सभी का मन मोह लिया।
ग्रामीण क्षेत्र में इस आयोजन को प्रेरणादायक बताया
चेलना इकाई द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों को आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला मंत्री एवं एसआरजी शकुंतला कुशवाहा रहीं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
यह रहे कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर मनीषा जैन, निर्मला चौधरी, नीता दिवाकर, मंजू जैन, सुषमा बरया, सरोज जैन, सिन्धु सिंघई, अंजना मयूर, ममता जैन, प्रिया जैन, सुनीता जैन अप्सरा, प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्येंद्र जैन, सपना जैन, मनीष जैन, सरिता जैन, एसएमसी अध्यक्ष रामकुमार लोधी सहित अनेक गणमान्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संकुल सचिन जैन ने किया तथा अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्येंद्र जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।













Add Comment