दिगंबर जैन श्रमण संस्कृत संस्थान सांगानेर के तत्वावधान में दिगंबर जैन महा समिति के सहयोग से श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर 16 मई से दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म में लगाया गया। इस शिविर में प्रथम भाग, द्वितीय भाग, तृतीय भाग एवं इष्टोपदेश की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…
जयपुर। आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं मुनिपुंगव 108 सुधा सागर जी महाराज की प्रेरणा से स्थापित श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृत संस्थान सांगानेर के तत्वावधान में दिगंबर जैन महा समिति के सहयोग से श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर 16 मई से दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म में लगाया गया। इस शिविर में प्रथम भाग, द्वितीय भाग, तृतीय भाग एवं इष्टोपदेश की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। शिविर में पं. वीरेंद्र जैन, अनिता बड़जात्या, बिमला जैन, प्रमिला जैन, किरण बिल्टीवाली द्वारा लगभग125 बालक-बालिकाओं, महिला और पुरुषों (शिविरार्थियों) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर संयोजक मंजू जैन सेवावाली ने अवगत कराया कि शिविर में रविवार को प्रातः 9 बजे 50 से अधिक शिविरार्थियों को कार्यक्रम संयोजक और शिक्षिका अनिता बड़जात्या ने पूजा विधि से संबंधित प्रशिक्षण दिया। इन शिविरार्थियों को मुनिवैय्या वृत्ति महिला समूह द्वारा गिफ्ट प्रदान कर अल्पाहार कराया गया।
27 को परीक्षा और समापन 29 मई को होगा
कार्यक्रम संयोजक सुनिता काला ने बताया कि सभी शिविरार्थियों की 27 मई को परीक्षा होगी। समापन और सम्मान समारोह 29 मई को शाम 7.30 मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा की अध्यक्षता में होगा। समस्त कार्यक्रमों का संचालन मंदिर प्रबंध समिति उपाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक अरुण शाह ने किया। इस अवसर पर प्रमिला शाह, संगीता छाबड़ा, मधु छाबड़ा, लता सोगानी, ज्योति शाह, महिमा अजमेरा सहित महिला समूह की पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थीं।













Add Comment