गंगे गौरी बल्केश्वर स्थित सर्वतोभद्र जिनालय में आगामी अप्रैल माह में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के तहत शनिवार को प्रातः 8.30 बजे तीर्थंकर बालक आदिकुमार की माता मरुदेवी एवं राजा नाभिराय की पारंपरिक गोद भराई एवं सम्मान समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…
आगरा। गंगे गौरी बल्केश्वर स्थित सर्वतोभद्र जिनालय में आगामी अप्रैल माह में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के तहत शनिवार को प्रातः 8.30 बजे तीर्थंकर बालक आदिकुमार की माता मरुदेवी एवं राजा नाभिराय की पारंपरिक गोद भराई एवं सम्मान समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। यह मांगलिक कार्यक्रम उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य विद्यासागर संत निलय में धर्मसभा के दौरान कराया गया। समारोह में माता मरुदेवी के रूप में स्नेहलता जैन एवं राजा नाभिराय के रूप में पारसदास जैन की गोद भराई की रस्म विधि विधान, मंगलाचरण एवं धार्मिक परंपराओं के साथ कराई गई।
भक्तिमय रहा माहौल
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंगल गीतों, जयघोष एवं पूजन अर्चन के माध्यम से पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया। परंपरा अनुसार श्रद्धालुओं ने पंचमेवा, गोला एवं मंगल राशि अर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा आगामी पंचकल्याणक महोत्सव की सफल एवं भव्य आयोजन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की।
सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया
धर्मसभा में वक्ताओं ने पंचकल्याणक महोत्सव के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक संस्कार, आस्था एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में आयोजन समिति ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा आगामी धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता का आग्रह किया। इस अवसपर पर जिनालय परिसर श्रद्धा, उत्साह एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।
यह समाजजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जगदीशप्रसाद जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, अनिल रईस, नरेश जैन, अनिल जैन, राकेश जैन बजाज, बंटी जैन, वंदना जैन, रश्मि जैन, शशि पाटनी, अंकिता जैन सहित ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।











Add Comment