गरोठ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष उमंग जैन, सचिव रोहित कुमार जैन की अगुवाई में समाज बंधुओं का प्रतिनिधि मंडल मुनिश्री सुधासागर जी महाराज से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने महाराज श्री से मंदिर निर्माण एवं वास्तु सुधार के लिए मार्गदर्शन लिया। गरोठ से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…
गरोठ। मुनि श्री 108 सुधासागर महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से अनेक तीर्थों का उद्धार एवं कायाकल्प हुआ है। उन्होंने जैन तीर्थों के संरक्षण में जो काम किया है, वो अविस्मरणीय है। जो भी उनके समीप जाकर मंदिर निर्माण एवं उनसे परामर्श एवं मार्गदर्शन के साथ आशीष लेता है, गुरुदेव दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद देते हैं एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इसी कड़ी में गरोठ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष उमंग जैन, सचिव रोहित कुमार जैन की अगुवाई में समाज बंधुओं का प्रतिनिधि मंडल महाराज श्री से मिला एवं मंदिर निर्माण एवं वास्तु सुधार के लिए मार्गदर्शन लिया। संपूर्ण मंदिर का वास्तु निरीक्षण जाने-माने वास्तुविद वास्तु सर के नाम से विख्यात रामगंजमंडी के मनीष विनायका कर रहे हैं। उन्होंने गुरुदेव के सानिध्य में बैठकर अपनी ओर से किए जा रहे वास्तु सुधार के बारे में गुरुदेव को बताया। काफी समय तक उन्होंने गुरुदेव से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया। महाराज श्री ने गरोठ समाज एवं श्री विनायका को अपना आशीर्वाद दिया।













Add Comment