समाचार

टोंग्या सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के पुनः महामंत्री निर्वाचित : समाज के कई प्रमुख पदों पर दायित्व कर रहे निर्वहन


कई संस्थाओं के प्रमुख प्रतिपाल टोंग्या छठी बार महामंत्री पद पर चुने गए। टोंग्या के मनोनीत होने से दिगंबर जैन समाज में खुशी की लहर है। वे सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव में महामंत्री पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज गुमास्तानगर के अध्यक्ष, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ इंदौर के कार्याध्यक्ष, सहज,सरल मुनि भक्त, शाश्वत तीर्थं सम्मेदशिखर जी, गुणायतन ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन सहित कई संस्थाओं के प्रमुख प्रतिपाल टोंग्या छठी बार महामंत्री पद पर सुशोभित हुए। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इंदौर शहर के सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव में महामंत्री पद पर पुनः

निर्विरोध चुने गए हैं। टोंग्या के मनोनीत होने से दिगंबर जैन समाज हर्षित है।

मनोनयन पर इन्होंने दी बधाई

समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, सुशील पांड्या, संजय कासलीवाल, प्रकाश जैन, गुड्ड भूपेंद्र जैन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर आदि समाजजनों ने बधाई दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page