समाचार

बच्चों ने राष्ट्र तथा बालिका रक्षा की ली शपथः बच्चों को बताया गणतंत्र का महत्व जिनेंद्र दर्शन पर प्रतियोगिता हुई 


डडूका के दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों ने राष्ट्र तथा बालिका रक्षा की शपथ ली। उन्हें गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई। जिनेंद्र दर्शन विधि की प्रायोगिक प्रस्तुति प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने भाग लिया। पढ़िए डडूका से अजित कोठिया की यह खबर…


डडूका। 76 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चों ने राष्ट्र रक्षा एवं बालिका रक्षा की शपथ ली। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के नेतृत्व में बच्चों ने पाठशाला, डडूका, बांसवाड़ा, राजस्थान एवं पूरे देश की बेटियों की रक्षा के लिए समर्पण की शपथ ली। आयोजन में बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया गया।

जिनेंद्र दर्शन पर प्रतियोगिता हुई

इस अवसर पर जिनेंद्र दर्शन विधि की प्रायोगिक प्रस्तुति आधारित प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें बालक वर्ग में भाग्य आशीष जैन तथा बालिका वर्ग में कथनी सुमित जैन अव्व्ल रहे। संचालन अजीत कोठिया ने किया। आभार रियल जैन ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page