तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की ओर से आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में जाने-माने नेशनल और इंटरनेशनल स्पीकर्स शामिल होंगे। उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य बतौर मुख्य अतिथि होंगे। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की ओर से आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में जाने-माने नेशनल और इंटरनेशनल स्पीकर्स शामिल होंगे। उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य बतौर मुख्य अतिथि, जबकि एसआईएफएस-इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. रणजीत सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में तथा यूनिवर्सिटी ऑफ द फिलीपींस, मनीला के कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज की डीन डॉ. टेरेसा गुआज़ोन डी गुज़मैन इंटरनेशनल स्पीकर के रूप में व्याख्यान देंगी।
खास बातें
-13 कीनोट लेक्चर के साथ 100 साइंटिफिक पेपर्स और पोस्टर प्रस्तुत किए जाएंगे।
-पैनल डिस्कशन, जाने-माने एक्सपर्ट्स और स्कॉलर्स के इंटरैक्टिव सेशन होंगे।
-आइडिया एक्सचेंज और एकेडमिक कोलेबोरेशन के लिए उत्कृष्ट मंच उपलब्ध होगा।
-आधा दर्जन राज्यों के रिसर्चर्स एवं एक्सपर्ट्स गहन मंथन करेंगे।
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की ओर से “एलाइड हेल्थ एंड फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन-2026” विषय पर दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 27 मार्च से टीएमयू के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में यूनिवर्सिटी ऑफ अर्कांसस ऑफ मेडिकल साइंसेज के पोस्टडॉक्टरल फेलो डॉ. अमोद शर्मा, एमिटी यूनिवर्सिटी, दुबई के प्रोफेसर डॉ. नृशांत सिंह, फोरेंसिक प्रयोगशाला मुरादाबाद के उप निदेशक डॉ. कपिल, तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के सीनियर रेडियोलॉजिस्ट प्रो. राजुल रस्तोगी, सीआरआई गाजियाबाद के वरिष्ठ निदेशक डॉ. दिलीप कुमार, आरआईएमटी पंजाब के प्रोफेसर डॉ. ओ.पी. जासूजा सहित अन्य विशेषज्ञ भी भाग लेंगे। टीएमयू की ओर से कुलपति प्रो. वी.के. जैन एवं डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन भी उपस्थित रहेंगे।
नवाचारों पर होगी चर्चा
कॉन्फ्रेंस के चेयरपर्सन एवं कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉन्फ्रेंस में 13 कीनोट लेक्चर, 100 साइंटिफिक पेपर्स एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन, पैनल डिस्कशन तथा विभिन्न यूनिवर्सिटी और संस्थानों के विशेषज्ञों एवं स्कॉलर्स के इंटरैक्टिव सेशन आयोजित होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कॉन्फ्रेंस प्रतिभागियों को अपनी रिसर्च फाइंडिंग्स साझा करने, आइडिया एक्सचेंज करने और एकेडमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगी। ब्लेंडेड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में आयोजित इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न संस्थानों के रिसर्चर्स, एकेडेमिक्स, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स एवं छात्र भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस के दौरान मेडिकल इमेजिंग, रेडियोलॉजी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, ऑप्टोमेट्री एवं फोरेंसिक साइंस के क्षेत्रों में हाल की प्रगति और नवाचारों पर गहन चर्चा होगी। युवा शोधार्थी और छात्र मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। यह कॉन्फ्रेंस हेल्थकेयर सेक्टर में सीखने, नेटवर्किंग और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।













Add Comment