समाचार

टीएमयू को मिला इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस अवार्ड : स्टूडेंट्स वेलफेयर के प्रति हमारे संकल्प का प्रतिफल 


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुरेश जैन बोले कि इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस अवार्ड टीएमयू की शैक्षणिक उत्कृष्टता और स्टूडेंट्स वेलफेयर के प्रति हमारे संकल्प का प्रतिफल है। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रोफेसर श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की झोली में एक और प्रतिष्ठित अवार्ड आया है। क्यूएस आई-गेज की ओर से टीएमयू को इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस-आईओएच अवार्ड-2025-26 से नवाजा गया है। टीएमयू को यह अवार्ड सकारात्मक, समावेशी और कल्याण उन्मुख शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए मिला है। इस वर्ष आईओएच की थीम वन कैंपस, मैनी स्माइल्सः सेलिब्रेटिंग एवरी वाइस इन वैल-बिंग रही। टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कहते हैं कि इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस अवार्ड टीएमयू की शैक्षणिक उत्कृष्टता और स्टूडेंट्स वेलफेयर के प्रति हमारे संकल्प का प्रतिफल है। जीवीसी श्री मनीष जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन का मानना है, क्यूएस आई-गेज इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस अवार्ड की प्राप्ति के बाद अब तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के लिए अंतरराष्ट्रीय नामांकन के लिए द्वार खुल गए हैं। कुलाधिपति जैन कहते हैं कि यह आईओएच अवार्ड टीएमयू के शिक्षा के प्रति समग्र दृष्टिकोण का प्रमाण है। यह अवार्ड बताता है कि टीएमयू मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तिगत विकास, सहयोग और अपनेपन की भावना को महत्व देता है।

वीसी प्रो. वीके जैन कहते हैं, क्यूएस आई-गेज इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस अवार्ड के तहत स्टेक होल्डर्स के साथ स्टूडेंट्स, फैकल्टीज़ और एल्युमिनाई की प्रतिक्रियाओं का बारीकी से विश्लेषण किया जाता है। इसमें कैंपस में भावनात्मक कल्याण, संतुष्टि और खुशी के साथ शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ाने के लिए यूनिवर्सिटी के प्रयासों का मूल्यांकन भी किया जाता है। दिल्ली समारोह में क्यूएस आई गेज के मैनेजिंग डायरेक्टर रविन नायर सेे यह अवार्ड टीएमयू आईक्यूएसी के डायरेक्टर प्रो. नीशीथ मिश्रा ने प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page