समाचार

कल्चरल और स्पोर्ट्स महोत्सव ग्रेविटास-4.0 का आयोजन : टीएमयू डेंटल कॉलेज की सुप्रीम डेयरडेविल टीम बनी चैंपियन


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सालाना कल्चरल और स्पोर्ट्स महोत्सव ग्रेविटास-4.0 में बीडीएस सेकेंड ईयर की टीम सुप्रीम डेयरडेविल 217 प्वाइंट्स के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी। 192 प्वाइंट्स के साथ बीडीएस फर्स्ट ईयर की टीम सुपरनोवा वॉरियर्स दूसरे स्थान पर रही। पढ़िए प्रोफेसर श्याम सुंदर भाटिया की रिपोर्ट…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सालाना कल्चरल और स्पोर्ट्स महोत्सव ग्रेविटास-4.0 में बीडीएस सेकेंड ईयर की टीम सुप्रीम डेयरडेविल 217 प्वाइंट्स के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी। 192 प्वाइंट्स के साथ बीडीएस फर्स्ट ईयर की टीम सुपरनोवा वॉरियर्स दूसरे स्थान पर रही, जबकि 155 प्वाइंट्स के साथ इंटर्न्स की टीम विक्ट्री स्मैशर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चैंपियन टीम को डेंटल एवं एलाइड हेल्थ साइंसेज की डायरेक्टर डॉ. नीलिमा जैन, डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. प्रदीप तांगड़े, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन आदि ने चैंपियंस ऑफ चैंपियन ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व ग्रेविटास-4.0 के तहत टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन, एसोसिएट डीन (अकादमिक्स) डॉ. अमित कंसल आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन स्टूडेंट तुलिका सक्सेना ने किया।

गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आगाज हुआ। बीडीएस प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स ने वॉरियर थीम पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इंटर्न्स ने ‘शैर्ड्स ऑफ लाइफ’ नृत्य के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया। एलुमनी डॉ. अपूर्व शर्मा ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। बीडीएस सेकेंड ईयर के स्टुडेंट्स ने ‘नव दिव्य’, बीडीएस फाइनल ईयर ने ‘रेट्रो टू मेट्रो’, बीडीएस थर्ड ईयर ओल्ड ने इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन तथा बीडीएस थर्ड ईयर न्यू ने ‘सीजन्स ऑफ लव’ थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया।

एमडीएस के स्टूडेंट्स ने बॉलीवुड-टॉलीवुड फ्यूजन पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। बीडीएस इंटर्न्स जेबा और प्रेमी पूर्णिया ने स्टैंड-अप कॉमेडी के माध्यम से सभी का मनोरंजन किया। सभी डेंटल स्टूडेंट्स ने लाफ्टर शो की भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें स्टुडेंट्स के साथ-साथ फैकल्टीज ने भी प्रतिभाग किया।

कल्चरल इवेंट के दौरान डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव, डॉ. उपेंद्र मलिक, डॉ. अभिनय अग्रवाल, डॉ. डीएस गुप्ता, डॉ. विश्व दीपक, डॉ. विकास सिंह, डॉ. राजीव पाठक, डॉ. शलभ मेहरोत्रा, डॉ. सौभाग्य अग्रवाल, डॉ. कार्तिकेय सक्सेना, डॉ. जैनुल आबिदीन, डॉ. शुभम मिश्रा, डॉ. हर्षित जैन सहित डेंटल कॉलेज के स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page