शमशाबाद रोड पर स्थित बरौली अहीर गांव के आरपी जैन कृषि फार्म हाउस, बगदा में 12 से 17 नवंबर तक आयोजित हो रहे श्री मंजिनेंद्र चंद्रप्रभु जिनविंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं चौबीसी मानस्तंभ महोत्सव के चौथे दिन 15 नवंबर को तीर्थंकर बालक का तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के इस दिन का आयोजन मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। शमशाबाद रोड पर स्थित बरौली अहीर गांव के आरपी जैन कृषि फार्म हाउस, बगदा में 12 से 17 नवंबर तक आयोजित हो रहे श्री मंजिनेंद्र चंद्रप्रभु जिनविंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं चौबीसी मानस्तंभ महोत्सव के चौथे दिन 15 नवंबर को तीर्थंकर बालक का तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के इस दिन का आयोजन मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में हुआ। महोत्सव की शुरुआत भक्तों ने डॉ. अभिषेक जैन और विधानाचार्य ऋषभ जैन शास्त्री के निर्देशन में प्रातः 7:00 बजे श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा और नित्य नियम तप कल्याणक पूजन के साथ की। इसके बाद आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज एवं भगवान चन्द्रप्रभु के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन दिलीप जैन और ताराचंद जैन द्वारा किया गया।
मंगलमूर्ति का विवाह संस्कार
इसके बाद दोपहर 12:00 बजे इंद्र-इंद्राणियों ने तीर्थंकर बालक चंद्रप्रभु का विवाह संस्कार एवं राज्याभिषेक, महाराजा चंद्रसेन के दरबार में 32 मुकुटबद्ध राजाओं द्वारा भेंट समर्पण, चंद्रप्रभु का वैराग्य एवं लोकतांत्रिक देवों का अगमन, और दीक्षा विधि की सभी मांगलिक क्रियाएं उपाध्यायश्री एवं विधानाचार्यजी के निर्देशन में संपन्न कीं।
बालक चंद्रप्रभु की बारात
इस अवसर पर बगदा गांव में बालक चंद्रप्रभु के स्वरूप पीयूष जैन को घोड़े पर बैठाकर श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, बगदा से बैंड-बाजों के साथ बारात निकाली गई। बालक चंद्रप्रभु की बारात में भक्त बैंड-बाजों की धुन पर नाचते-गाते हुए बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह बारात बगदा गांव के विभिन्न स्थानों से होते हुए आरपी जैन कृषि फार्म हाउस, बगदा तक पहुंची, जहां प्रभु की वैराग्य यात्रा का मंचन भी किया गया। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
उपाध्यायश्री का उपदेश
कार्यक्रम के मध्य में उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ने भक्तों को तप कल्याणक के महत्व को समझाया। शाम 7:00 बजे संगीतकार पारस जैन अंबर के मधुर भक्ति गीतों पर श्रीजी की महाआरती की गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाहर से पधारे कलाकारों द्वारा सुंदर नाटिका का मंचन भी हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन पंचकल्याणक महोत्सव समिति के महामंत्री अनंत कुमार जैन द्वारा किया गया।
ये भी रे मौजूद
इस अवसर पर सुधीर कुमार जैन, प्रदीप जैन, अनंत कुमार जैन, मनोज जैन, पवन जैन, जिनेंद्र जैन, सुमन जैन, सुरेश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, राहुल जैन, समकित जैन, नगीना जैन, तरन जैन, नीलम जैन, अनीता जैन, रेनू जैन, और समस्त आगरा से विभिन्न शैलियों के लोग महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या में बगदा पहुंचे।













Add Comment