जून के महीने में तन-मन को शांति देने के लिए होता अर्हं ध्यान योग… ये नजारा था डॉक्टर भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के खंदारी कैंपस का, जहां 10 जून से अर्हं योग प्रणेता पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशन में योग महोत्सव के अतर्गत अर्हं ध्यान योग शिविर का तीन दिवसीय फ्री सेशन चल रहा है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
आगरा। जून के महीने में तन-मन को शांति देने के लिए होता अर्हं ध्यान योग… ये नजारा था डॉक्टर भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के खंदारी कैंपस का, जहां 10 जून से अर्हं योग प्रणेता पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशन में योग महोत्सव के अतर्गत अर्हं ध्यान योग शिविर का तीन दिवसीय फ्री सेशन चल रहा है। अर्हं ध्यान योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज की प्रेरणा से यह आयोजन चल रहा है। तीन दिवसीय इस सेशन में दूसरे दिन स्ट्रेस, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से निजात दिलवाने के लिए लोगों ने प्रशिक्षकों के सानिध्य में योग किया|
साथ ही आज कैसे अपनी जीवन शैली को तनाव मुक्त बना कर जीवन यापन करें, विषय पर प्रशिक्षण जबलपुर(म.प्र.) से पधारे डॉ अमित जैन (राजा भैया) द्वारा दिया गया। डॉ. अमित जैन ने बताया कि एक साधारण रबड़ को जितना खींचेंगे, वो उतना खिंचेगी पर तनाव के साथ खिंचेगी और यदि उसको ढीला छोड़ दे तो तनाव मुक्त रहेगी, उसी प्रकार हमारा जीवन जितना तनाव युक्त रखेंगे, उसको खींचेंगे, उतना जीवन में तनाव उत्पन्न होगा। तनाव होता भी है तो उससे फेस टू फेस लड़े-फाइट करें, उससे डर कर अपने ऊपर हावी ना होने दें। शिविर के लिए लोग सुबह 5 बजे से ही खंदारी कैम्प के मैदान में एकत्रित हो कर शरीर लाभ ले रहे हैं।
सत्र से पूर्व अक्षय जैन, सिद्धार्थ जैन व छाया जैन द्वारा सभी को योग व पंच मुद्रा और अर्हं क्लैप्स कराई। आज के सत्र में डॉ. अखिलेश सक्सेना, प्रो मनु प्रताप, डॉ. राजीव कुमार, राजीव जैन, विकास जैन, सतेंद्र जैन,अरुण जैन, शुभम जैन, मोनी जैन, दीक्षा जैन, वर्षा जैन, ईशा जैन, अंजना जैन, अरुणा जैन, सीमा जैन, रचना जैन, ऋषभ जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।













Add Comment