समाचार

तारण-तरण दिगंबर जैन चैत्यालय में त्रि दिवसीय समारोह : रत्नत्रय श्री जिनवाणी जी आस्थाप कलशारोहण एवं तिलक महोत्सव 13 से 15 फरवरी तक होगा 


शहर के हृदय स्थल में नवनिर्मित तारण-तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय में आचार्य श्रीमद् जिन तारण-तरण मंडलाचार्य जी महाराज के शुभाशीर्वाद से त्रिदिवसीय रत्नत्रय श्री जिनवाणी जी आस्थाप कलशारोहण, वेदी सूतन एवं तिलक महोत्सव का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक होगा। जबलपुर से पढ़िए, नितिन जैन की यह खबर…


जबलपुर। शहर के हृदय स्थल में नवनिर्मित तारण-तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय में आचार्य श्रीमद् जिन तारण-तरण मंडलाचार्य जी महाराज के शुभाशीर्वाद से त्रिदिवसीय रत्नत्रय श्री जिनवाणी जी आस्थाप कलशारोहण, वेदी सूतन एवं तिलक महोत्सव का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक होगा। इस अवसर पर विगत दिवस चैत्यालय परिसर में आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। यह विमोचन समस्त ट्रस्टियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सकल तारण-तरण जैन समाज की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में संपूर्ण भारतवर्ष से ब्रह्मचारी साधक, साध्वियां, प्रतिष्ठाचार्य, विद्वान एवं बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी संस्कारधानी जबलपुर में पधारेंगे। इस ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम को सफल एवं स्मरणीय बनाने के लिए शरद जैन, सतीश समैया, राहुल जैन, राजेश परासिया, नवीन जैन (मंत्री जी) सहित पुखराज परिवार, रामडिम परिवार एवं सकल तारण-तरण जैन समाज सामूहिक रूप से संकल्पित हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page