समाचार

तीन लोक विधान 11 जुलाई तक चलेगा: प्रेस क्रॉन्फ्रेस कर तैयारियों के बारे में बताया


आगामी अष्टाह्निका पर्व के पावन अवसर पर स्थानीय मंदिर में बुधवार तीन लोक विधान किए जाएंगे। इनका आयोजन 11 जुलाई तक होगा। तीन लोक विधान कार्यक्रम के बारे में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इसका आयोजन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में किया गया। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर…


आगरा (राजामंडी)। आगामी अष्टाह्निका पर्व के पावन अवसर पर स्थानीय मंदिर में बुधवार तीन लोक विधान किए जाएंगे। इनका आयोजन 11 जुलाई तक होगा। तीन लोक विधान कार्यक्रम के बारे में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इसका आयोजन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में किया गया। इसमें विधान संचालक और मीडिया प्रभारी निशांत जैन ने बताया कि आगरा में 35 वर्ष पूर्व यह विधान श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, राजामंडी में ही किया गया था। उसके बाद आज भी पुनः वहीं किया जा रहा है। विधान के मुख्य संयोजक निर्मल जैन (अलमारी) ने बताया कि विधान को लेकर मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं में आनंद उत्सव का माहौल है और सभी विधान की तैयारी में लगे हुए हैं।

दिलीप बड़जात्या ने बताया कि विधान के अंतिम दिन विश्व शांति के लिए मंदिर में ही महायज्ञ भी किया जाएगा। सुनील जैन (गोकुलपुरा) ने बताया कि विधान के सभी पात्रों के लिए एक से बढ़कर एक व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर विधान की पत्रिका का भी विमोचन किया गया। महिला सहयोगियों में श्रीमती विजय जैन, मधु जैन, शोभा बड़जात्या ने विधान के सभी पात्रों को बधाई दी और धर्ममय भविष्य की कामना की। रति बड़जात्या और ऋतु जैन ने बताया मंदिर की में शानदार सजावट एवं विधान की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर तीन लोक विधान के मुख्य संयोजक निर्मल जैन (अलमारी वाले),मीडिया प्रभारी निशांत जैन, दिलीप बडजात्या, राजेंद्र बड़जात्या, दिलीप जैन (चांदी वाले), सुनील जैन (गोकुलपुरा), सम्यक जैन, त्रिलोक जैन, रोहित जैन, रजनीश जैन, रिषभ जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन (आवास विकास), विजय जैन, मधु जैन, शोभा बड़जात्या, रति बड़जात्या, ऋतु जैन, मंजू जैन, संगीता जैन आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page