समाचार

गुप्ति सदन परिवार की ओर से होगा आयोजन : मंदिर के वार्षिक महोत्सव पर होगा तीन दिवसीय विधान


 श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ चैत्यालय गुप्तिसदन कालानी नगर, एरोड्रम रोड में 14 जून से 16 जून तक मंदिर के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का निर्देशन प्रतिष्ठाचार्य, नगर पुरोहित, विद्वतरत्न पं. नितिन झांझरी का रहेगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ चैत्यालय गुप्तिसदन कालानी नगर, एरोड्रम रोड में 14 जून से 16 जून तक मंदिर के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का निर्देशन प्रतिष्ठाचार्य, नगर पुरोहित, विद्वतरत्न पं. नितिन झांझरी का रहेगा। संगीतकार केशव एण्ड पार्टी, भोपाल होंगे। पावन आशीर्वाद उपाध्याय गुप्तिसागरजी महाराज का रहेगा।

कार्यक्रम की श्रृंखला में शुक्रवार को प्रात: 6.30 बजे श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन श्री भक्तामर मण्डल विधान पूजन, सायं 7.00 बजे श्रीजी की आरती एवं भक्ति (संगीतमय), रात्रि 8.00 बजे शास्त्र प्रवचन पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।व आज की शांतिधारा के पुण्यार्जक विनोद जी गंगवाल, वीरेंद्र बांझल, सुनील जैन रहे।

इसके बाद शनिवार, 15 जून को प्रातः 6.30 बजे श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन 16 मण्डलीय शांतिनाथ मण्डल विधान महापूजन, सायं 7.00 बजे श्रीजी की संगीतमय महाआरती एवं भक्ति रात्रि 8.00 बजे शास्त्र सभा पश्चात् संस्कृतिक कार्यक्रम होगा। वहीं रविवार, 16 जून को प्रात: 6.30 बजे श्रीजी का अभिषेक, नित्य पूजन एवं पालकी यात्रा पश्चात् श्रीजी का अभिषेक होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page