अभा दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 से 23 दिसंबर तक भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के 5 हजार से अधिक युवक-युवतियों ने पंजीयन करवाया है। कार्यक्रम की तैयारियां की गई है। पढ़िए भोपाल से यह खबर…
भोपाल। अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर से शुरू होगा। इसका समापन 23 दिसंबर को होगा। तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन जवाहर चौक स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।
परिचय सम्मेलन के क्षेत्रीय संयोजक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस वर्ष परिचय सम्मेलन में 5 हजार 298 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
68 देशों से 98 युवा होंगे शामिल
इनमें युवक प्रत्याशी 2 हजार 760 और युवती प्रत्याशी 2 हजार 538 शामिल है। परिचय सम्मेलन विभिन्न 68 देशों से 98 युवा भी सम्मिलित होंगे। जो अपने जीवन साथी की तलाश में परिचय सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। 25 युवक-युवती ऐसे हैं, जो सिविल सेवाओं में हैं पिछले वर्ष 48 एनआरआई युवाओं ने पंजीकरण कराया था। इस वर्ष आयोजित परिचय सम्मेलन इको फ्रेंडली और जीरो वेस्ट रहेगा।
ईको फ्रेंडली होगा सम्मेलन
परिचय सम्मेलन के अध्यक्ष मनोहरलाल जी टोंग्या ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह इको फ्रेंडली और जीरो वेस्ट रहेगा। पानी पीने के लिए तांबे के लोटे, चाय के लिए कुल्हड़ और भोजन के लिए स्टील के बर्तन इस्तेमाल होंगे।
25 युवक-युवतियां सिविल सेवा कार्यरत
परिचय सम्मेलन के महामंत्री इंजीनियर विनोद जैन ने कहा कि इस वर्ष आयोजित परिचय सम्मेलन में 25 युवक-युवतियां सिविल सेवा में कार्यरत हैं। इनकी भी प्रविष्टियां प्राप्त हुई है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इस अवसर पर वर वधू परिचय स्मारिका बहुरंगी प्रकाशित होगी और युवक और युवती प्रत्याशियों की परिचय स्मारिका अलग-अलग रहेगी।













Add Comment