महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के तीन दिवसीय पर्यावरणीय आयोजन विश्व गौरैया दिवस के कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ हुए। स्थानीय पंवार परिसर, गढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के इंटरनेशनल डायरेक्टर (नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल) अजीत कोठिया के मुख्य आतिथ्य एवं हिम्मत सिंह पंवार की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में बहनों ने सहभागिता की तथा गौरैया संरक्षण की शपथ ली। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
गढ़ी परतापुर। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के तीन दिवसीय पर्यावरणीय आयोजन विश्व गौरैया दिवस के कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ हुए। स्थानीय पंवार परिसर, गढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के इंटरनेशनल डायरेक्टर (नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल) अजीत कोठिया के मुख्य आतिथ्य एवं हिम्मत सिंह पंवार की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में बहनों ने सहभागिता की तथा गौरैया संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर पक्षियों के पेयजल प्रबंधन हेतु क्षेत्र में 1000 मिट्टी के सकोरे वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। केंद्र सचिव रामभरत चेजारा के निर्देशन में सकोरा वितरण 7 अप्रैल को स्थानीय नवयुवक मंडल खेल मैदान में किया जाएगा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अपने घरों के आसपास फुदकने वाली और कभी हमारे ड्राइंग रूम तक पहुंच रखने वाली गौरैया की संख्या में कमी आना अत्यंत चिंताजनक है। हिम्मत सिंह पंवार ने कहा कि खेतों में पेड़ों से सकोरे बांधकर पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिसमें सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। तीन दिवसीय पर्यावरणीय आयोजनों की जानकारी देते हुए अजीत कोठिया ने बताया कि 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस तथा 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन रामभरत चेजारा ने किया तथा आभार हिम्मत सिंह पंवार ने व्यक्त किया। आयोजन में 11 बहनों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।













Add Comment