समाचार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन : त्रिदिवसीय अर्हं ध्यान योग शिविर समवशरण दिगंबर जैन मंदिर में


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 3 दिवसीय ध्यान योग शिविर का आयोजन समवशरण दिगंबर जैन मंदिर श्राविकाश्रम में 19 से 21 जून, प्रातः 5.30 से 6:30 बजे तक अर्हं ध्यान योग आयोजित किया जा रहा है। संजीव जैन संजीवनी की रिपोर्ट…


इंदौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 3 दिवसीय ध्यान योग शिविर का आयोजन समवशरण दिगंबर जैन मंदिर श्राविकाश्रम में 19 से 21 जून, प्रातः 5.30 से 6:30 बजे तक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी द्वारा प्रणीत अर्हं ध्यान योग आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में बच्चे, महिलाएं, पुरुष भागीदारी करके योग की बारीकियों को समझेंगे।

शिविरार्थियों को प्रशिक्षण डॉ. रजनी दीदी, सीमा काला एवं अर्हं ध्यान योग टीम द्वारा दिया जाएगा। शिविर संयोजक रानी दोशी, अक्षय अजमेरा एवं अजित जैन हैं। तुकोगंज जैन समाज, समवशरण मंदिर ट्रस्ट, समवशरण ग्रुप, महिला मंडल एवं बहुमंडल संपूर्ण योग शिविर को संचालित और व्यवस्थित करवाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page