समाचार

मधुमेह से राहत पाने की दी जानकारी : शुरू हुआ तीन दिवसीय अर्हं ध्यान योग शिविर


अर्हम ध्यान योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एव अर्हम ध्यान योग टीम आगरा के द्वारा एवं माननीय कुलपति महोदय प्रो. आशु रानी के निर्देशन में तीन दिवसीय अर्हम ध्यान योग के शिविर का विधिवत शुभारम्भ आगरा के खंदारी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर विश्व विद्यालय खंदारी कैंपस में किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। अर्हम ध्यान योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एव अर्हम ध्यान योग टीम आगरा के द्वारा एवं माननीय कुलपति महोदय प्रो. आशु रानी के निर्देशन में तीन दिवसीय अर्हम ध्यान योग के शिविर का विधिवत शुभारम्भ आगरा के खंदारी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर विश्व विद्यालय खंदारी कैंपस में किया गया। जहां आज प्रथम दिन मधुमेह से योग के माध्यम से नियंत्रित कर राहत पा सकते हैं, इस पर आज का प्रशिक्षण दिल्ली से आईं डॉ. रुचि जैन द्वारा दिया गया।

डॉ. रुचि जैन ने बताया कि मधुमह का कनेक्शन हमारे पेट से होता है और हमारा भोजन की प्रकार से होना चाहिए व कितने बजे तक हमें भोजन लेना चाहिए और किस किस प्रकार का भोजन करना चाहिए। सत्र से पहले डॉ. रुचि जैन ने पंचमुद्रा व अर्हम क्लैप्स कराई।

आज के सत्र में डॉ. अखिलेश सक्सेना, प्रोफेसर मनु प्रताप, डॉ. राजीव कुमार, पन्नालाल बैनारा, राजीव जैन, पंकज जैन सीटीवी, सतेंद्र जैन, अक्षय जैन, सिद्धार्थ जैन, अरुण जैन, शुभम जैन, छाया जैन, मोनी जैन, मयूरी जैन, दीक्षा जैन, ईशा जैन, वर्षा जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page