कुण्डलपुर(राजेश रागी बकस्वाहा)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में परम पूज्य गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज, आचार्य श्री विनम्र सागर जी महाराज, आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज का ससंघ ( 50 पिच्छी) का मंगल प्रवेश कुण्डलपुर की पावन धरा पर संभवतः 3 मार्च को प्रातः 8:00 बजे होने जा रहा है।
त्रय आचार्य संघ दमोह जिला अंतर्गत पथरिया के विरागोदय तीर्थ पर आयोजित महामहोत्सव सानंद सम्पन्न कर दमोह, पटेरा होते हुए सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर के पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में पधार रहा है। कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ एवं प्रचार मंत्री जय कुमार जलज ने सभी श्रद्धालुओं से कुण्डलपुर पधार कर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
+1













Add Comment