समाचार

आर्यिकाश्री ज्ञानमती माताजी करेंगी प्रदान : इस वर्ष का महावीराचार्य पुरस्कार प्रोफेसर पद्मावथम्मा को 


जैन गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य हेतु त्रिलोक शोध संस्थान हस्तिनापुर (मेरठ) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाला प्रतिष्ठित महावीराचार्य पुरस्कार 2024 इस वर्ष प्रख्यात गणितज्ञ एवं मैसूर विश्व विद्यालय मैसूर की पूर्व प्राध्यापक प्रोफेसर पद्मावथम्मा को प्रदान किया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। जैन गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य हेतु त्रिलोक शोध संस्थान हस्तिनापुर (मेरठ) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाला प्रतिष्ठित महावीराचार्य पुरस्कार

2024 इस वर्ष प्रख्यात गणितज्ञ एवं मैसूर विश्व विद्यालय मैसूर की पूर्व प्राध्यापक प्रोफेसर पद्मावथम्मा को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के प्रायोजक एवं संयोजक प्रोफेसर डॉक्टर अनुपम जैन इंदौर ने बताया कि इस पुरस्कार के अंतर्गत ₹51000की राशि के साथ शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

विगत वर्षों में इस पुरस्कार से पद्मश्री प्रोफेसर आर सी गुप्त झांसी, प्रोफेसर एस सी अग्रवाल मेरठ एवं प्रोफेसर एस के बंडी इंदौर को सम्मानित किया जा चुका है। डॉक्टर जैन ने बताया कि पुरस्कार समर्पण समारोह परम पूज्य गणिनी प्रमुखआर्यिकाश्री ज्ञानमती माताजी के ससंघ सानिध्य में श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन तीर्थ बड़ी मूर्ति रायगंज, अयोध्या में 1 सितंबर को आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page