समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की तृतीय राष्ट्रीय कैबिनेट बैठक भोपाल में संपन्न: तृतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन ‘समाज की बेटी-समाज में’ जनवरी 2026 में इंदौर में 


भोपाल स्थित आर्या रिसोर्ट में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की तृतीय राष्ट्रीय कैबिनेट बैठक रविवार को सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। भोपाल से पढ़िए, यह खबर…


भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल स्थित आर्या रिसोर्ट में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की तृतीय राष्ट्रीय कैबिनेट बैठक रविवार को सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी नितिन जैन ने बताया कि देशभर में फेडरेशन की लगभग 380 शाखाएं समाज सेवा, परोपकार, आध्यात्मिक संस्कृति एवं धर्म संस्कार के प्रसार में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। इस भव्य आयोजन की मेजबानी दिगंबर जैन सोशल ग्रुप श्री महावीर, भोपाल ने की। जहां देशभर से पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत किया गया। आयोजन समिति में मुख्य संयोजक राजेन्द्र-अनीता जैन टीआई, अध्यक्ष इंजीनियर संतोष-संगीता जैन, सचिव राजेश-नीलिमा जैन तथा कोषाध्यक्ष निर्मल-सरोज जैन शामिल रहे। कार्यक्रम का समन्वय रीजन अध्यक्ष आदित्य-सविता जैन, रीजन सचिव विशाल-संचिता जैन और रीजन कोषाध्यक्ष नितिन-आम्रपाली जैन के मार्गदर्शन में किया गया।

बैठक के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल और राष्ट्रीय परामर्शदाता अमित कासलीवाल की उपस्थिति रही। ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के उपरांत राष्ट्रीय महासचिव द्वारा पिछली बैठक के मिनट्स का वाचन किया गया तथा विभिन्न प्रदेशों से आए पदाधिकारियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में यह घोषणा की गई कि फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित तृतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन ‘समाज की बेटी-समाज में’ जनवरी 2026 में इंदौर में आयोजित होगा। सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन कार्याध्यक्ष सुशील पांड्या, आरके जैन (एक्साइज) एवं हेमचंद झांझरी ने किया। द्वितीय सत्र में भविष्य की योजनाओं एवं सेवा संकल्पों पर विस्तृत चर्चा की गई और बैठक सकारात्मक ऊर्जा के साथ पूर्ण हुई। संचालन आरती जैन ने किया तथा महिला सदस्यों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आभार प्रदर्शन राजेन्द्र जैन टीआई ने किया। बैठक ने फेडरेशन की संगठनात्मक शक्ति, सेवा संकल्प और भविष्य की दिशा को नई मजबूती प्रदान की। इस अवसर पर महाकौशल-विंध्य रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन, रीजन सचिव हेमंत जैन, जबलपुर मेन अध्यक्ष मुल्कराज बादशा, प्रशांत-प्रियांशी जैन, गोपाल जैन, नवीन जैन, अंजुल जैन, सचिन जैन, प्रशांत-प्रिया जैन, सतीश जैन (वर्धमान), रश्मि-अमित पारस, अवकाश जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page