अभा श्वेतांबरी जैन महिला संघ की केंद्रीय इकाई की ओर से विधवा-विधुर परित्यकता परिचय सम्मेलन 30 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को रेसकोर्स रोड स्थिति पावेचा हाउस में संत मिलन समारोह में सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह साभार खबर…
इंदौर। विधवा-विधुर एवं परित्यकता परिचय सम्मेलन मानवीय पहल है। पति या पत्नी के जाने के बाद या रिश्ते टूटने के बाद व्यक्ति अकेला हो जाता है। ऐसे में समान परिस्थिति वाले नए साथी का मिलना जीवन को नई दिशा देता है। इसलिए अभा श्वेतांबरी जैन महिला संघ की केंद्रीय इकाई की ओर से विधवा-विधुर परित्यकता परिचय सम्मेलन 30 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को रेसकोर्स रोड स्थिति पावेचा हाउस में संत मिलन समारोह में सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया।
समाजसेवी वीरेंद्रकुमार जैन एवं सतीश पावेचा ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष रेखा जैन एवं अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि 35 वर्ष से अधिक उम्र के अविवाहित भी इसमें भाग ले सकते हैं। सचिव पूजा जैन, वंदना जैन और सुशीला बेताला ने बताया सम्मेलन में भाग लेने के लिए 25 नवंबर से पहले महिला संघ की वेबसाइट पर फार्म भर आवेदन कर सकते हैं।













Add Comment