समाचार

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में विद्वानों का होगा महाकुंभ: कुंदकुंद ज्ञानपीठ में प्रेस वार्ता में आयोजन को लेकर दी जानकारी 


श्री दिगंबर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट और कुंदकुंद ज्ञानपीठ इंदौर की ओर से आयोजित प्राकृत वांग्यमय एवं सिरि भूवलय के परिप्रेक्ष्य में भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयाम पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के बारे में गुरुवार को प्रेस वार्ता ली गई। इसमें दो दिवसीय भव्य आयोजन के बारे में बिंदुबार जानकारी प्रदान की गई। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी प्रीतम लखवाल की यह रिपोर्ट…


इंदौर। श्री दिगंबर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट और कुंदकुंद ज्ञानपीठ इंदौर की ओर से आयोजित प्राकृत वांग्यमय एवं सिरि भूवलय के परिप्रेक्ष्य में भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयाम पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के बारे में गुरुवार को प्रेस वार्ता ली गई। इसमें दो दिवसीय भव्य आयोजन के बारे में बिंदुबार जानकारी प्रदान की गई। श्री दिगंबर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने बताया कि 20 और 21 दिसंबर को दो दिवसीय संगोष्ठी में देशभर के विद्वान प्रोफेसर और कुलगुरुओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज के सानिध्य में होने जा रहे इस दो दिन के समारोह में विभिन्न सत्रों में अलग-अलग यूनिवर्सिटी और क्षेत्र के विद्वानों को सिरि भूवलय के बारे में विचार मीमांसा के लिए आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार 20 दिसंबर को उद्घाटन सुबह 9 बजे किया जाएगा। पहले दिन तीन सत्र होंगे। कासलीवाल ने बताया कि इसमें प्राकृत विद्या के विविध आयाम, प्राचीन पांडुलिपियों की ऐतिहासिकता, सत्यता की कसौटी पर सिरि भूवलय विषयों पर विद्वान अतिथि अपनी विवेचनाएं प्रस्तुत करेंगे। दूसरे दिन रविवार 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे से सत्र आरंभ होंगे। इनमें भी प्राकृत वांग्यमय का संस्कृति संरक्ष और संवर्द्धन में योगदान , अद्वितीय आलौकिक सिरिभूवलय पर चर्चा होगी। इसके अलावा अंत में पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में देशभर के 40 से अधिक विद्धान अतिथि भाग लेंगे। जिनकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अरविंद कुमार जैन, श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा संजय जैन, संजय पापड़ीवाल सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page