समाचार

मुनिसंघ सेवा समिति ने की जीत हासिल : जैन समाज अशोकनगर के चुनावों में हुआ भारी उलटफेर


दिगम्बर जैन पंचायत अशोकनगर के हुए चुनावों में राकेश कांसल के नेतृत्व वाले पैनल मुनिसंघ सेवा समिति के 27 में से 24 सदस्यों ने जीत हासिल कर ली है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगम्बर जैन पंचायत अशोकनगर के हुए चुनाव के परिणामों ने अशोकनगर एवं आसपास के क्षेत्रों को चौंका दिया है। राकेश कांसल के नेतृत्व वाले पैनल मुनिसंघ सेवा समिति के 27 में से 24 सदस्यों ने जीत हासिल कर ली है। द्वितीय पैनल अध्यक्ष रमेश चौधरी पैनल के 27 में से मात्र 3 सदस्य ही जीत सके हैं। रमेश चौधरी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, साथी चुनाव हार गए हैं। प्रारंभिक स्थिति में तो 27-0 की चर्चा जोर पकड़ गई थी, जो बाद में 24 -3 पर थम गई।

अशोकनगर जैन समाज में लम्बे समय बाद हुए परिवर्तन से एक ओर जबरदस्त खुशी है तो वहीं दूसरी ओर ऐसे परिणामों को देख, सैकड़ों लोग भारी सकते में हैं। मुनिसंघ सेवा समिति के इन युवाओं पर अब भारी जिम्मेदारी आ चुकी है। इंदौर दिगंबर जैन समाज समाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजेश जैन दद्दू, संजीव जैन संजीवनी ने बंधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी हैं। इस टीम को पूज्य आचार्यश्री जी, मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page