सतोदय तीर्थ सेरोन में मुनिश्री सुधासागरजी महाराज ससंघ ने शुक्रवार को यहां की मूर्तिकला को देखा और उनके संरक्षण के लिए समाज को प्रेरित किया। मुनि श्री ने कहा कि सतोदय में पुरातन संपदा का अपार भंडार है, इसको संरक्षित किया जाना जरूरी है। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। सतोदय तीर्थ सेरोन में मुनिश्री सुधासागरजी महाराज ससंघ ने शुक्रवार को यहां की मूर्तिकला को देखा और उनके संरक्षण के लिए समाज को प्रेरित किया। मुनि श्री ने कहा कि सतोदय में पुरातन संपदा का अपार भंडार है, इसको संरक्षित किया जाना जरूरी है। मुनि श्री ने सतोदय में विराजित प्रतिमाओं के दर्शन किए और विकास कार्यों को देखा। मुनि श्री ने प्राचीन संग्रहालय में रखी मूर्तियों को देखकर उनके संरक्षण पर बल दिया। शुक्रवार प्रातःकाल मुनि श्री के सानिध्य में प्रभु अभिषेक शांतिधारा हुई। जिसका पुण्यार्जन सुशील जैन शाह परिवार दिल्ली एवं सोमचंद संजीव जैन लकी परिवार ललितपुर ने किया। मुनि श्री के पाद प्रक्षालन का पुण्यार्जन ज्ञानचंद रीतेश कुमार सादूमल परिवार ने किया। मुनि श्री की आहारचर्या कराने का पुण्यार्जन संगीता मनीष जैन नायक परिवार को मिला। मुनि श्री ससंघ के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य बालब्रह्मचारी प्रदीप जैन सुयश अशोकनगर के मार्गदर्शन में होने वाले श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए प्रमुख पात्रों के चयन के बाद आयोजन स्थल पर तैयारियां चल रही है। प्रतिष्ठा महोत्सव के इंद्र-इंद्राणियों की व्यवस्थाओं को जैन मिलन मुख्य शाखा पूर्ण कर रही है।
यह समाजजन देख रहे हैं व्यवस्थाएं
जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, प्रतीक इमलिया, सतोदय तीर्थ सेरोन अध्यक्ष सतीश जैन बंटी, महामंत्री सिंघई, कोषाध्यक्ष विजय जैन लागौन, अजय जैन जखौरा, आनंद जैन साइकिल, संजय मोदी, मुकेश जैन, अरविंद जैन बरोदा, अमित जैन डोगरा, विमल जैन पीहर साडी, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, नीतेश विलौआ, नरेश जैन मुक्ता, पं. जयकुमार जैन, रविजैन चुनगी, अवध किशोर जैन आदि व्यवस्थाएं कर रहे हैं।आगामी 4 से 8 मार्च तक सतोदय तीर्थ सेरोन में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव किया जाएगा। जिसको लेकर जैन समाज में उत्साह है। प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।













Add Comment