समाचार

चार माह में जयपुर के 11 जैन मंदिरों में हुई चोरी : जैन समाज में आक्रोश व्याप्त 


जयपुर शहर में दो महीने के अन्तराल में ही फिरजैन मंदिर में चोरी हो गई है। पारस विहार स्थित चिंतामणी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, मुहाना मंडी, मोहनपुरा में फिर से चोरी हुई। इससे जैन समाज में भारी आक्रोष व्याप्त हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस मामले में संज्ञान लेने की प्रार्थना की गई है। पढ़िए ये विशेष रिपोर्ट…


जयपुर। शहर के जैन मंदिर सुरक्षित नहीं है। पिछले साल से लगातार हो रही चोरियों की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही थीं कि मंगलवार को एक और जैन मंदिर में फिर से चोरी हो गई। इस साल जनवरी से अब तक लगभग 11 जैन मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि चोरी की घटनाओं से जैन समाज में भयंकर रोष व्याप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस ओर विशेष ध्यान देने तथा जैन मंदिरों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

करेंगे अहिंसात्मक आंदोलन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चोरियों का सिलसिला नहीं रुका तथा पूर्व में हुई चोरियों का सामान बरामद नहीं हुआ तथा अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं दिलाई तो राजस्थान जैन युवा महासभा समाज बन्धुओं के साथ अहिंसात्मक आंदोलन करने पर मजबूर होगी। अभी हाल ही में पारस विहार स्थित चिंतामणी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, मुहाना मंडी, मोहनपुरा में मंगलवार को प्रात: माली मंदिर खोलने आया तब उसे पता चला कि मंदिर में चोरी हो गई है, तब उसने कमेटी को फोन करके बुलाया।

दर्ज कराई रिपोर्ट

उपाध्यक्ष धमेन्द्र गोदीका ने बताया कि चैनल गेट के ताले तोड़ने के बाद जब मेन गेट नहीं खोल पाये तो चोर रसोई की छत से मंदिर जी की छत पर चढ़कर छत का गेट खोलकर नीचे आकर एक चौबीसी, एक अजित नाथ, एक धर्मनाथ भगवान की 13इंच की प्रतिमा तथा दो आदिनाथ एक पदम प्रभू की 5इंच की मूति॑या को चुराकर तथा दान पात्र को तोड़ कर लगभग 10- 12 हजार नगद रूपये ले गये। मुहाना मंडी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रतीक गोदीका ने बताया कि थाना अधिकारियों ने मोके पर आकर मुआयना किया तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही चोर पकड़ लिए जायेगे।

राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि लगातार जैन मंदिरों में चोरियां होने से जैन समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चोरों को शीघ्र पकड़ने तथा मूर्तियां व अन्य सामग्री बरामद करने तथा जैन मंदिरों की विशेष सुरक्षा की मांग की है।

शहर के जैन मंदिरों में चोरी की घटनाएं

राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि कई मंदिरों में चोरी हुई है…

24 सितम्बर को मुहाना मण्डी रोड केसर चौराहा पर श्री केसरिया पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जय नगर में चोरी हुई है।

30 सितम्बर को टोंक रोड पर कल्याण नगर स्थित श्री मुनिसुव्रत नाथ दिगम्बर जैन मंदिर में गुल्लक नकदी गई, तीन दिन बाद पकड़ी लेकिन पुलिस ने वापस कुछ नहीं दिया।

4 नवम्बर को जगतपुरा -महल योजना के श्री मुनिसुव्रत नाथ दिगम्बर जैन मंदिर में गुल्लक नकदी,चांदी के छत्र, सोने चांदी के सिक्के आदि गये। पूर्व में भी दो बार चोरी हो चुकी।

6 नवम्बर को विवेक विहार के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी हुई।

9 नवम्बर को श्याम नगर के राधा विहार स्थित श्री संभव नाथ दिगम्बर जैन मंदिर में, राधा विहार दिगम्बर जैन मंदिर में घटना हुई। यहां गत तीन वर्षों से लगातार चोरी हो रही है। गुल्लक, नकदी गई, सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी पुलिस को दी।

12 नवम्बर को वर्धमान सरोवर मानसरोवर के दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी हुई।

11 दिसंबर जनकपुरी के श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में चोरी हुई।

दिसम्बर में ही त्रिवेणी नगर के दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी हुई। पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा, यंत्र तथा गुल्लक नकदी गई। प्रतिमा व यंत्र बरामद हो गया। नकदी 60-70 हजार गये थे लेकिन बरामद राशि 10900/- ही पुलिस ने दिये।

महेश नगर के दिगम्बर जैन मंदिर तथा शिव मंदिर में 10 जनवरी को चोरी हुई।

गोपालपुरा बाईपास पर शक्ति नगर के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में भी 10-12 जनवरी के दौरान चोरी हुई गुल्लक नकदी गई। लगभग 35000/-,

रविवार 15 जनवरी की रात प्रतापनगर के श्योपुर स्थित श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर तथा सैक्टर 64 स्थित श्वेताम्बर जैन मन्दिर में चोरी हुई। गुल्लक नकदी गई। समाज बन्धुओं ने पुलिस को सात दिन का अल्टीमेटम दिया।

श्योपुर में सीसीटीवी कैमरे तोड़कर चोर ले गए।

02 फरवरी को मुहाना मण्डी के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी हुई।

4फरवरी को वाटिका के श्री अग्रवाल पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी की घटना हुई।

08 फरवरी को मालवीय नगर सेक्टर 10 के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में घटना हुई।

12 फरवरी को मुरलीपुरा के श्री दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी हुई।

29 मार्च को महल योजना के श्री मुनिसुब्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में तथा

राधा विहार के श्री संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में तथा

2 मई को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पारस विहार, मुहाना मण्डी में घटना हुई।

जैन मंदिरों में बार-बार हो रही चोरी 

महल योजना के श्री मुनिसुब्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में, पारस विहार के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सहित कई मंदिरों में बार-बार चोरी होने से संस्था पदाधिकारियों सहित स्थानीय श्रद्धालुओं ने प्रशासन के विरुद्ध भयंकर नाराजगी जताई है। राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन एवं महामंत्री मनीष बैद ने बताया कि मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों की घटनाओं को लेकर राजस्थान जैन सभा जयपुर द्वारा भी पूर्व में पूर्व अध्यक्ष एवं श्री दिगम्बर जैन मंदिर महासंघ के वर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र कुमार पाटनी की अध्यक्षता में शहर के जैन मंदिरों के पदाधिकारियों की भट्टारक जी की नसियां में मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त किया था

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
2
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page