नगर के युवा मंडल बहु मंडल के साथियों द्वारा एक दिवसीय यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें खंडवा स्थित दयोदय अहिंसा तीर्थ क्षेत्र बोरगांव क्षेत्र के दर्शन कर मंदिर के व्यवस्थापक प्रदीप कासलीवाल से मंदिर के इतिहास को जाना एवं धर्मलाभ लिया। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…
सनावद। तप त्याग एवं संयम में सदैव अग्रणी रहने वाले नगर सनावद के युवा साथियों ने धार्मिक यात्रा पर खंडवा स्थित दयोदय अहिंसा तीर्थ क्षेत्र बोरगांव क्षेत्र के दर्शन कर पुण्य संचय किया। नगर के युवा मंडल बहु मंडल के साथियों द्वारा एक दिवसीय यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें खंडवा स्थित दयोदय अहिंसा तीर्थ क्षेत्र बोरगांव क्षेत्र के दर्शन कर मंदिर के व्यवस्थापक प्रदीप कासलीवाल से मंदिर के इतिहास को जाना एवं धर्मलाभ लिया। इस अवसर पर प्रशांत चौधरी, हेमंत काका, वैभव सराफ, अनुभव सराफ, मनोज चौधरी, सोनू जैन, मौसम जैन, नीतू चौधरी, प्रियंका पंचोलिया, निकिता सराफ, गरिमा सराफ, आरती चौधरी, नीलू जैन, साधना जैन, स्मिता जटाले उपस्थित थीं।













Add Comment